{"_id":"6ac795f4f1dd808a7f05e134","slug":"activists-detained-in-several-states-ahead-of-protests-cjp-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-158297-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन से पहले कई राज्यों में कार्यकर्ता हिरासत में : सीजेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन से पहले कई राज्यों में कार्यकर्ता हिरासत में : सीजेपी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) 10 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी। इससे पहले सीजेपी ने दावा किया है कि उसके कई कार्यकर्ताओं को अलग-अलग राज्यों में हिरासत में लिया गया है।
सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि प्रदर्शन से पहले बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोगों को जेल में डालकर विरोध की आवाज दबाना चाहती है। दीपके ने कहा कि जितने ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जाएगा, उतने ही ज्यादा लोग प्रदर्शन के समर्थन में सामने आएंगे। सीजेपी ने भी एक्स पर दावा किया कि उसके स्वयंसेवकों को 10 अक्तूबर के प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए अलग-अलग जगहों पर हिरासत में लिया जा रहा है।
विज्ञापन
सीजेपी ने 3 अक्तूबर को मुंबई में प्रदर्शन के बाद 10 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का एलान किया था। पार्टी की ओर से कहा गया था कि अगर पुलिस उन्हें रास्ते में रोकती है तो वे उसी जगह बैठकर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन की अनुमति के लिए सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास 7 अक्तूबर को संसद मार्ग थाने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस को प्रदर्शन की जानकारी देते हुए औपचारिक पत्र सौंपा। हालांकि, दिल्ली पुलिस की ओर से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस के मुताबिक, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए पहले से अनुमति लेना जरूरी है। सीजेपी का कहना है कि अनुमति न मिलने के बावजूद 10 अक्तूबर का कार्यक्रम जारी रहेगा। प्रदर्शन में यूट्यूबर ध्रुव राठी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
बंगलूरू में भी प्रदर्शन
10 अक्तूबर के प्रदर्शन से पहले सीजेपी ने बृहस्पतिवार को बंगलूरू में भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची में बदलाव और चुनाव व्यवस्था को लेकर अपनी आपत्ति जताई।