फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Review of the arrangements for the Chairperson of the Sanitation Workers Commission

Delhi NCR News: सफाई कर्मचारी आयोग की अध्यक्ष व्यवस्था का लिया जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन





नई दिल्ली। दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग की अध्यक्ष सुनीता कांगड़ा ने बुधवार को एमसीडी के पश्चिमी जोन का दौरा कर सफाई व्यवस्था और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की। बैठक में सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण, लंबित बकाया, चिकित्सा सुविधाओं और अन्य सेवा संबंधी मामलों पर चर्चा हुई। इसमें पश्चिमी जोन के अध्यक्ष हरीश ओबेरॉय, उपायुक्त कर्नल विनोद अत्री, सहायक आयुक्त, सफाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न सफाई कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।



सुनीता कांगड़ा ने कहा कि पश्चिमी जोन में अपनाई जा रही बेहतर कार्यप्रणालियों और पहलों को एमसीडी के अन्य जोन में भी साझा कर लागू करने की दिशा में काम किया जाना चाहिए। उन्होंने सफाई सेवाओं को प्रभावी बनाने और कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े उपायों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए निगम प्रशासन, सफाई कर्मचारियों और यूनियनों के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन




इस दौरान आयोग की अध्यक्ष ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पश्चिमी जोन परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने स्वच्छ और हरित दिल्ली के लिए पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने तथा कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed