{"_id":"6ac79cda58998f71c2057e30","slug":"49-sikh-pilgrims-from-pakistan-arrived-in-india-and-were-welcomed-at-the-airport-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-158316-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पाकिस्तान से 49 सिख श्रद्धालु भारत पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पाकिस्तान से 49 सिख श्रद्धालु भारत पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पाकिस्तान से 49 सिख श्रद्धालुओं का जत्था भारत पहुंचा। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भावुक नजर आए और भारत के ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन का अवसर मिलने पर खुशी जताई।
दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव जगदीप सिंह काहलों और विदेश मामलों के सलाहकार परमजीत सिंह चंडोक ने एयरपोर्ट पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के ठहरने और भारत के विभिन्न ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन के लिए यात्रा की आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। गुरुधामों तक आवागमन के लिए बसों की व्यवस्था भी कमेटी की ओर से की जाएगी।
भारत पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन उनके लिए भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से विशेष अवसर है। उन्होंने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका, महासचिव जगदीप सिंह काहलों और विदेश मामलों के सलाहकार परमजीत सिंह चंडोक का आभार जताया।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने कहा कि भारत के ऐतिहासिक गुरुधामों से सिख समुदाय की गहरी आस्था जुड़ी हुई है और इन पवित्र स्थलों के दर्शन की इच्छा हर श्रद्धालु के मन में रहती है। भारत पहुंचकर गुरुधामों में नतमस्तक होने का अवसर मिलना उनके लिए यादगार अनुभव है।
दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान से आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक सहयोग और व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन और विभिन्न गुरुधामों की यात्रा से जुड़े प्रबंध किए जा रहे हैं।