फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   removed Police Force from bishada

बिसाहड़ा से हटाई गई पुलिस फोर्स, गांव पर सीओ रखेंगे नजर

Tue, 13 Oct 2015 03:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 13 Oct 2015 03:52 AM IST
विज्ञापन
removed Police Force from bishada

बिसाहड़ा में पूरे 15 दिन बाद अमन-चैन का माहौल दिखाई दिया। दो सप्ताह से गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था, जिसे सोमवार को कम कर दिया गया है। अब केवल दो सीओ, तीन थानाध्यक्ष और एक कंपनी पीएसी को ही गांव में छोड़ा गया है। बाकी पुलिस फोर्स का वहां से रवाना कर दिया गया है।

विज्ञापन


इससे इकलाख हत्याकांड के बाद से छावनी में तब्दील हुआ बिसाहड़ा समेत आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सास ली है। दो सप्ताह से गांव में पीएसी की कई कंपनी, आरएएफ और अन्य पुलिस तैनात था जबकि डीएम से लेकर एसएसपी, एसपी तथा जिले के एडीएम, एसडीएम और सीओ तथा इंस्पेक्टर गांव में तैनात थे।
विज्ञापन


गांव में शांति होने पर सोमवार को पुलिस बल की भी कटौती कर दी गई। हालांकि हटाए गए फोर्स को तैयार रहने की हिदायत दी गई है।  वहीं ग्रामीण कह रहे हैं कि अब पुलिस फोर्स के गांव में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed