फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Remove khaki uniforms and wear khadi Bassi '

'खाकी उतार दें और खादी वर्दी पहन लें बस्सी साहब'

Thu, 18 Jun 2015 09:45 AM IST
Updated Thu, 18 Jun 2015 09:45 AM IST
विज्ञापन
'Remove khaki uniforms and wear khadi Bassi '

आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर आईपीएल विवाद को दबाने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि इसी मकसद से ‘आप’ के 21 विधायकों के खिलाफ कथित आपराधिक मामलों में मुकदमा दर्ज कराने की झूठी खबरें उछाली जा रही हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी को पार्टी की सलाह है कि अगर उन्हें कानून का कोई ख्याल नहीं तो बस्सी को खाकी वर्दी उतराकर खादी वर्दी पहन लेनी चाहिए।

‘आप’ नेता संजय सिंह ने कहा कि फिलहाल विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के विवादित ललित मोदी के साथ संबंधों की पूरे देश में चर्चा है। इसी बीच ‘आप’ विधायकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की खबर उछाल दी जाती है।
विज्ञापन


खास बात यह कि ‘आप’ विधायकों के खिलाफ आ रही खबरों का कोई आधार नहीं है। विधायकों को अभी कोई नोटिस भी नहीं मिला है। पुलिस कमिश्नर खुद इस मामले में अपनी अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम के इशारे पर काम कर रही है पुलिस

'Remove khaki uniforms and wear khadi Bassi '

आरोप है कि पुलिस पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के इशारे पर काम कर रही है। मोदी-शाह की पुलिस हमारे 67 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करे या 1067, पार्टी को इस कोई हैरत नहीं होगी।


यह वही पुलिस है, जिसने गुजरात में फर्जी एनकाउंटर किए हैं। सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के 30 फीसदी मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं। उनका सवाल था कि क्या दिल्ली पुलिस केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ भी तेजी दिखाएगी।

उन्होंने नसीहत दी कि गुजरात में कानून तोड़ने वाले पुलिस के बड़े-बड़े अधिकारी जेलों में बंद हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर को कानून के अनुसार काम करना चाहिए। फिर भी, अगर उन्हें कानून तोड़ने का शौक है तो खाकी वर्दी उतारकर खादी वर्दी पहन लेनी चाहिए।

वहीं आशुतोष ने ट्वीट किया कि मुझे एक बड़े संपादक ने बताया है कि सुषमा के मामले को दबाने का उनके ऊपर बड़ा दबाव है। 21 विधायकों के खिलाफ मामला दर्ज कराने की खबर प्रायोजित है। कोशिश सुषमा स्वराज के मामले को डायवर्ट करने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed