{"_id":"54002eeef0f15a3458f4542a8ca326ac","slug":"remind-children-not-burst-mother-ran-from-the-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने नहीं दिलाए पटाखे तो घर से भागा बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने नहीं दिलाए पटाखे तो घर से भागा बच्चा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 11 Nov 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार शाम मां ने पटाखे दिलाने से इंकार किया तो रिहान (10) नाराज होकर ईएमयू ट्रेन से गाजियाबाद आ गया।
सोमवार रात ट्रेन में बच्चे को लावारिस देख लोगों ने जीआरपी के सुपुर्द किया। जीआरपी ने मंगलवार को रिहान को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जीआरपी प्रभारी विनोद सिरोही ने बताया कि रिहान दिल्ली मादीपुर निवासी है। बच्चे की मां रेशमा खातून ने बताया कि सोमवार को वह पटाखे दिलाने की जिद कर रहा था।
पटाखे दिलाने से इंकार कर दिया तो रिहान गुस्से में घर से निकल गया। रिहान की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस स्टेशन में भी रिहान के गुम होने की शिकायत परिजनों ने की थी। बच्चे के मिलने के बाद मंगलवार को परिजनों ने राहत की सांस ली, जीआरपी को ‘थैंक्स’ कहा।