फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Relief for migrant workers: 5 kg gas cylinders doubled, special camps to be set up

Delhi NCR News: प्रवासी मजदूरों को राहत, पांच किलो गैस सिलिंडर की उपलब्धता दोगुनी, लगेंगे विशेष कैंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
छोटे सिलिंडरों की दैनिक आपूर्ति 684 से बढ़ाकर 1,368 की गई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में प्रवासी मजदूरों को रसोई गैस की सुविधा सुलभ बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पांच किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) सिलिंडरों की दैनिक उपलब्धता को दोगुना कर दिया है, जिससे अब मजदूरों को गैस के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
सरकारी आदेश के अनुसार, इन छोटे सिलिंडरों की दैनिक आपूर्ति 684 से बढ़ाकर 1,368 कर दी गई है। यह फैसला भारत सरकार से प्रवासी मजदूर श्रेणी के तहत एफटीएल सिलिंडरों के आवंटन में 100 प्रतिशत वृद्धि की मंजूरी मिलने के बाद लिया गया है। इस बढ़ोतरी से राजधानी के उन इलाकों में राहत मिलने की उम्मीद है, जहां बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक रहते हैं।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने यह भी तय किया कि इन सिलिंडरों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जिलों में विशेष कैंप लगेंगे। जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे क्षेत्रों की पहचान करें, जहां प्रवासी मजदूरों की संख्या अधिक है और वहां गैस वितरण के लिए कैंप आयोजित करें। इन कैंपों का संचालन तेल विपणन कंपनियों और अधिकृत एलपीजी वितरकों के सहयोग से किया जाएगा, ताकि वितरण प्रक्रिया सुचारु और पारदर्शी बनी रहे। मजदूरों को कैंप के माध्यम से आसानी से सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए लाभार्थियों को निर्धारित राशि का भुगतान करना होगा और पहचान के लिए आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के अनुसार, कई बार प्रवासी मजदूरों को गैस कनेक्शन या सिलिंडर प्राप्त करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, खासकर तब जब वे अस्थायी रूप से किसी क्षेत्र में रहते हैं। ऐसे में पांच किलो के छोटे सिलिंडर उनके लिए अधिक सुविधाजनक और किफायती विकल्प साबित होते हैं। इस पहल की निगरानी के लिए जिला स्तर पर प्रवर्तन टीमों को भी सक्रिय किया गया है। ये टीमें मांग का आकलन करेंगी, वितरण व्यवस्था पर नजर रखेंगी और यह सुनिश्चित करेंगी कि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी न हो। सरकार ने कहा कि यह पहल न केवल गैस की उपलब्धता बढ़ाने में मदद करेगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगी कि जरूरतमंद मजदूरों को समय पर रसोई ईंधन मिल सके। इससे उनके दैनिक जीवन में सहूलियत बढ़ेगी और वे बिना किसी परेशानी के अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article