फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   relatives of passengers of derailed mahakaushal express

महाकौशल के दुर्घटनाग्रस्त होने से परेशान रहे यात्रियों के परिजन

Fri, 31 Mar 2017 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 31 Mar 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
relatives of passengers of derailed mahakaushal express
ट्रेन एक्सीडेंट

यूपी के महोबा-कुलपहाड़ स्टेशन के बीच दुघर्टनाग्रस्त हुई महाकौशल से यहां आने वाले यात्रियों के परिजन काफी परेशान रहे। पलवल, बल्लभगढ़ और फरीदाबाद स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के परिजन पूछताछ केंद्र पर गाड़ी के बारे में जानकारी लेते रहे लेकिन उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी। पूरे दिन स्टेशन दो चार परिजन ट्रेन में इंतजार में बैठे रहे।

विज्ञापन


बता दें कि जबलपुर से चलकर हजरत निजामुद्दीन जाने वाली 12189 महाकौशल एक्सप्रेस यूपी के महोबा-कुलपहाड़ स्टेशन के बीच रात करीब दो बजे पटरी से उतर गई जिससे ट्रेन के आठ डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


हैरानी की बात ये है कि बृहस्पतिवार की सुबह तक यहां के रेल अधिकारियों को ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी नहीं थी। न ही पूछताछ केंद्र पर इसकी कोई सूचना। डबुआ में रहने वाले राजेश कुमार ने बताया कि उनके परिवार के एक सदस्य इसी ट्रेन से आने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह उन्हें घटना की जानकारी मिली। लेकिन ट्रेन के बारे में कोई सही जानकारी स्टेशन पर नहीं मिल पा रही थी। पूछताछ केंद्र पर ट्रेन के बारे में 7-8 घंटे लेट आने की सूचना दी जाती रही। सही जानकारी रेल अधिकारियों को भी नहीं थी। वहीं उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन से आने वाले यात्रियों को राहत ट्रेन के जरिए उनके गतंव्य तक पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed