फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Relative raped a minor in gaziabad and dismissed it in punchayat

मामा ने किया रेप, थाने के बाहर पंचायत कर निपटा दिया मामला

Tue, 14 Jul 2015 04:43 PM IST
Updated Tue, 14 Jul 2015 04:43 PM IST
विज्ञापन
Relative raped a minor in gaziabad and dismissed it in punchayat

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के एक गांव में केजी में पढ़ने वाली बच्ची (6) के साथ रेप किया गया। आरोप बच्ची के रिश्ते के नाबालिग मामा (15) पर है।

विज्ञापन


वारदात की सूचना पुलिस को देने गए बच्ची के परिजनों को थाने के बाहर ही आरोपी पक्ष और उनके समर्थकों ने रोककर ‘पंचायत’ कर डाली, जिसमें रिश्तेदारी और आरोपी का भविष्य खराब होने का वास्ता देकर समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन


गांववालों और बच्ची के परिजनों ने बताया कि घटना नौ जुलाई शाम की है। बच्ची दुकान से सामान लेकर घर जा रही थी। रास्ते से आरोपी उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गया और रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर जाकर बच्ची ने दर्द की शिकायत की। उसे डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर ने मामूली दर्द समझकर दवाई देकर भेज दिया। रविवार को फिर बच्ची के दर्द हुआ। इस बार डॉक्टर को शक हुआ उन्होंने बच्ची से पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हुआ।

पुलिस ने जाहिर की अनभिज्ञता

Relative raped a minor in gaziabad and dismissed it in punchayat

परिजन बच्ची को लेकर एफआईआर कराने थाने जाने लगे। थाने के बाहर ही आरोपी पक्ष और उनके समर्थकों ने उन्हें रोक लिया। समझाया कि रिपोर्ट कराने से किशोर का भविष्य खराब हो जाएगा।

वह पीड़ित परिवार का रिश्तेदार भी है। बच्ची और उसके परिवार की भी बदनामी होगी। घंटों जद्दोजहद के बाद बच्ची का परिवार बिना रिपोर्ट दर्ज कराए ही वापस लौट गया।

एसओ मसूरी ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। कोई तहरीर या एफआईआर नहीं कराई गई है। अगर शिकायत मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed