{"_id":"5a30a94c4f1c1bbd208b6504","slug":"relative-leave-the-patient-after-58-thousand-bill-in-yathaarth-hospital-of-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"58 हजार का बिल देख मरीज को छोड़ भागे परिजन, मेडिक्लेम कंपनी पैसा देने से मुकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
58 हजार का बिल देख मरीज को छोड़ भागे परिजन, मेडिक्लेम कंपनी पैसा देने से मुकरी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Dec 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल में एक मरीज के डिस्चार्ज के दौरान मेडिक्लेम कंपनी ने बिल का अप्रूवल देने से मना कर दिया। परिजनों के पास इतना पैसा नहीं है कि बिल भर सकें। वे मरीज को अस्पताल में ही छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
उधर, अस्पताल प्रबंधन कह रहा है कि डिस्काउंट कर दिया जाएगा। मरीज को घर ले जाओ। बार-बार बुलाने पर भी मरीज के परिजन नहीं आ रहे हैं। गेझा गांव में रहने वाले मोहम्मद खातून ने बताया कि 1 दिसंबर की रात उनकी पत्नी बीबी खातून को ठंड से बुखार आ गया। घर से नजदीक के यथार्थ अस्पताल में वे उन्हें इलाज के लिए लेकर गए।
विज्ञापन
यहां बीबी खातून को तुरंत भर्ती कर लिया गया। 2 दिसंबर को अस्पताल प्रशासन ने कहा कि मेडिक्लेम कंपनी की तरफ से अप्रूवल आ गया है। इसके बाद डॉक्टर ने इलाज शुरू कर दिया। 7 दिसंबर को डिस्चार्ज के दौरान पता चला कि मेडिक्लेम कंपनी की तरफ से बिल का अप्रूवल नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल की तरफ से कहा गया कि बिल जमा करने का इंतजाम परिजनों को ही करना है। पीड़ित ने कहा कि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि बिल दे पाएं। इसके बाद वह अस्पताल से चले आए। अब रिश्तेदार जाकर मरीज को खाना दे रहे हैं।
वहीं, इस बारे में अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मेडिक्लेम कंपनी ने मरीज के डिस्चार्ज के दौरान बिल अप्रूवल नहीं दिया है। इसकी जानकारी मरीज के परिजनों को दी गई थी। इन्होंने पेपर पर हस्ताक्षर भी किए हैं। परिवार के लोग मरीज को अस्पताल में ही छोड़कर चले गए हैं। अस्पताल प्रशासन कई बार फोन करके परिजनों को बुला चुका है, लेकिन वे आने को तैयार नहीं हैं। उनसे बिल में डिस्कांउट की बात कही गई है।