{"_id":"5e1fbc348ebc3e4b1b5cc5cc","slug":"registrations-up-to-20-in-jnu-with-late-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू छात्र 17 जनवरी तक बिना लेट फीस करा सकते हैं सेमेस्टर रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू छात्र 17 जनवरी तक बिना लेट फीस करा सकते हैं सेमेस्टर रजिस्ट्रेशन
Thu, 16 Jan 2020 06:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 16 Jan 2020 06:58 AM IST
विज्ञापन
jnu
- फोटो : अमर उजाला
लंबे समय से सेमेस्टर की फीस बढ़ोतरी के विरोध के बावजूद जेएनयू में आखिरी दिन 5300 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाए हैं। आखिरी तारीख होने की वजह से आवेदन करने वालों की तादाद लगातार बढ़ती गई।
विज्ञापन
हालांकि विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर यह है कि जिन्हें अब तक सेमेस्टर रजिस्ट्रेशन का मौका नहीं मिल सका है वो अब 17 जनवरी तक बिना लेट फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद छात्रों को आवेदन के लिए लेट फीस जमा करवानी पड़ेगी।
विज्ञापन
लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन के लिए पांच दिनों का अतिरिक्त वक्त मिलने से आवेदकों की संख्या में अभी और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। जेएनयू में पिछले कई दिनों से सेमेस्टर फीस बढ़ोतरी पर हुए विवाद में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई भी हुई, बावजूद इसके विरोध का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन