फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Recovery was recorded in the Limca Book of Records of police.

रिकॉर्ड रिकवरी पर लिम्का बुक में दर्ज हुआ दिल्ली पुलिस का नाम

Sun, 03 Jan 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Jan 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Recovery was recorded in the Limca Book of Records of police.

ओखला सब्जी मंडी के पास अब तक की सबसे बड़ी 22.50 करोड़ लूट के बाद कैश रिकवरी मामले में दिल्ली पुलिस का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय में हुए एक कार्यक्रम के दौरान शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड से नवाजा गया। सुबह दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी थी। लूट की गुत्थी को दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने 10 घंटे के भीतर सुलझाकर आरोपी प्रदीप शुक्ला को दबोच लिया था। उसकी निशानदेही पर साढ़े दस हजार रुपये छोड़कर बाकी सारे 22,49,89,500 रुपये बरामद कर लिये गए थे।
विज्ञापन


लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के अधिकारियों का कहना था कि देश में हुई किसी भी लूट में अब तक इतनी बड़ी रकम की रिकवरी नहीं हुई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक कार्यक्रम में विशेष आयुक्त (डीजी स्केल) दीपक मिश्रा, संयुक्त आयुक्त दक्षिणी रेंज आर.एस कृष्णैया और पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रणधावा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस के भीतर गिरफ्तार किया आरोपी

Recovery was recorded in the Limca Book of Records of police.

26 नवंबर को विकासपुरी स्थित एक्सिस बैंक की शाखा से सिस (एसआईएस) कंपनी के गनमैन और ड्राइवर कैश वैन से 22.50 करोड़ रुपये लेकर ओखला स्थित दफ्तर के लिए निकले थे।

रास्ते में ओखला सब्जी मंडी के पास गनमैन लघुशंका के लिए उतरा। इस बीच चालक प्रदीप शुक्ला रुपयों से भरे सभी नौ बक्सों के साथा फरार हो गया। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने ओखला थाने में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। कालकाजी थाने में तैनात एसआई राजेंद्र डागर ने इसमें विशेष भूमिका अदा की।

10 घंटे के भीतर ही आरोपी को ओखला इलाके से दबोच लिया गया। लूटी गई लगभग सारी रकम उसके पास से बरामद हो गई। आरोपी ने साढ़े दस हजार रुपये ऑटो का किराए, कपड़े और खाने-पीने में उड़ा दिए।

दस घंटे में हुई रिकवरी के बाद इसे देश की बड़ी कैश रिकवरी माना गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस मुख्यालय में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed