फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Record brake of Twelve Years when temperature goes down to 3.7 degree in delhi

12 वर्षों का टूटा रिकॉर्ड, 3.7 डिग्री तक लुढ़का पारा

Sun, 23 Dec 2018 09:19 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 23 Dec 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
Record brake of Twelve Years when temperature goes down to 3.7 degree in delhi
ठंड में ठिठुरती महिला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में पिछले तीन दिनों से चल रही सर्द हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो बीते 12 वर्षों में दिसंबर के दौरान दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान है। इससे पहले 29 दिसंबर 2007 को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। 

विज्ञापन


ठिठुरा देने वाली सर्दी के बीच दिल्ली की सुबह ने रविवार को पिछले 12 वर्षों के दौरान दिसंबर के दौरान न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सुबह के वक्त राजधानी का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 29 दिसंबर, 2007 को न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस था, जिसमें रविवार को 0.2 डिग्री की और गिरावट दर्ज की गई। यह तापमान दिसंबर के दौरान होने वाली सर्दी के औसत से भी करीब चार डिग्री कम है। सुबह से ही दिल्ली के मौसम में धुंध की चादर से लिपटी होने की वजह से दृश्यता भी सामान्य की तुलना में कम हो गई। पालम में दृश्यता 300 मीटर रही।
विज्ञापन

        
ठिठुरन के साथ शुरू हुई रविवार की सुबह के तापमान में अचानक आई गिरावट से लोग घरों से भी देरी से निकले। सुबह की वक्त धुंध की वजह से दृश्यता भी पिछले दिनों की अपेक्षा कम रही। इस कारण पालम में दृश्यता घटकर 300 मीटर जबकि सफदरजंग में 400 मीटर रही। रविवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आद्रता 99 फीसदी रही। लगातार सर्द हवा की वजह से शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जबकि बृहस्पतिवार को भी न्यूनतम तापमान इसी स्तर पर था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

      
मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस मौसम के सामान्य तापमान में करीब चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली का तापमान इससे पहले 26 दिसंबर, 1945 को 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो राजधानी में अब तक का न्यूनतम रहा है। तापमान में सुबह के वक्त अचानक हुई गिरावट और धुंध का असर शाम के वक्त भी दिखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed