{"_id":"e0e62bb60c34b784750e76cc57893ce2","slug":"recent-development-work-in-the-city-to-release-vk-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीके सिंह ने जाना शहर में जारी विकास कार्यों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीके सिंह ने जाना शहर में जारी विकास कार्यों का हाल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 15 Jul 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर सांसद और केंद्रीय मंत्री जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह ने सोमवार को जीडीए अधिकारियों को दिल्ली बुलाकर शहर में जारी विकास कार्यों की स्टेटस रिपोर्ट जानी।
विज्ञापन
जीडीए वीसी संतोष यादव ने प्राधिकरण के कई अधिकारियों संग शहर सांसद को जारी विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया। मुलाकात के दौरान जीडीए वीसी ने सांसद ने दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा के लिए केंद्र सरकार का निर्धारित अंश जल्द दिलाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
साथ ही रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए भी प्रयास करने की बात कही। इस पर सांसद ने जल्द ही आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
जीडीए अधिकारियों ने सांसद को प्राधिकरण की शहर में जारी और प्रस्तावित महत्वपूर्म योजनाओं की जानकारी दी। इनमें एनएच-24 से एनएच-58 को जोड़ने वाली लिंक रोड, यूपी गेट से हिंडन तक प्रस्तावित एलीवेटेड रोड, हिंडन पर निर्माणाधीन चौथे पुल, सिटी फॉरेस्ट, दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो प्रोजेक्ट शामिल थे।
विज्ञापन
जीडीए वीसी ने सांसद से मेट्रो विस्तार के लिए केंद्र का का अंश 397 करोड़ रुपये जल्द दिलाने की मांग की। इसके साथ ही एनएच-24 से 58 केबीच बन रही लिंक रोड, एलीवेटेड रोड के आरओबी निर्माण में रेलवे को तेजी लाने के बारे में भी निर्देशित करने का अनुरोध किया।
इस पर केंद्रीय मंत्री ने धोबीघाट आरओबी की संभावनाओं पर जीडीए वीसी से जानकारी ली। इस पर वीसी ने उन्हें वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।
इस पर सांसद ने रेलवे अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जीडीए सचिव रवींद्र गोडबोले, सीएटीपी एससी गौड़, चीफ इंजीनियर वीके गोयल आदि रहे।
मुलाकात के बाद जीडीए वीसी संतोष यादव ने बताया कि शहर सांसद और केंद्रीय मंत्री को शहर में जारी और प्रस्तावित विकास कार्यों से अवगत कराया गया है।
रेलवे से जुड़े प्रोजेक्ट को समय पर पूरा कराने के लिए रेलवे अधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध किया गया। मेट्रो समेत केंद्र सरकार से जुडे़ मामलों पर सांसद ने जल्द ही ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है।