फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Reached to vote in delhi but found its already done

दिल्ली विधानसभा चुनावः मतदान करने पहुंचे पर पता चला दे चुके हैं वोट

Sun, 09 Feb 2020 04:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 09 Feb 2020 04:07 AM IST
विज्ञापन
Reached to vote in delhi but found its already done
demo pic - फोटो : अमर उजाला

छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नेबसराय में बने पोलिंग स्टेशन में दो मतदाताओं के साथ अजीब घटना घटी। मिथिलेश (वोट नंबर-72) व एक अन्य जब पोलिंग स्टेशन में मतदान करने पहुंचे और वोटर सूची के क्यूआर कोड को स्कैन किया गया तो सामने आया कि दोनों ने वोट दे दिया है, जबकि उन्होंने न तो वोट दिया था और न ही वोटिंग लिस्ट में उनके नाम के आगे वोट डालने का निशान लगा था। 

विज्ञापन


दोनों ही मतदाताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पोलिंग स्टेशन के सेक्टर अफसर को बुलाया गया। आखिरकार दोनों ही मतदाता वोट डालकर ही पोलिंग स्टेशन से गए। इसके बाद मतदान करवाने वाले अधिकारियों का कहना था कि उनकी मतदाताओं को मिलाने की गिनती खराब हो जाएगी।
विज्ञापन


पोलिंग स्टेशन में तैनात अधिकारियों ने बताया कि सर्वर में खराबी आने की वजह से ऐसा हो रहा था। जिन मोबाइल से मतदाताओं के पहचान पत्र को स्कैन किया जा रहा था उसका डाटा मोबाइल से सर्वर में जा ही नहीं रहा था। इसके अलावा इस पोलिंग स्टेशन में कागजात को दो जगह स्कैन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एक तो पोलिंग बूथ के बाहर स्कैन किया जा रहा था, दूसरा बूथ के अंदर स्कैन किया जा रहा था। दो बार स्कैन होने से मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी हुई थीं। इसके अलावा देवली विधानसभा क्षेत्र में रहने वाली सुमित्रा शर्मा सोना स्कूल में पड़े पोलिंग स्टेशन में पति के साथ वोट डालने पहुंची थीं। 


यहां उन्हें पता लगा उनका नाम एएसडी (अपने घर में नहीं रहती) सूची में है, इसके बाद उन्हें वोट नहीं डालने दिया। वह बिना वोट डाले ही वहां से चली गई, जबकि उनके पति ने वोट डाला था। तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र के अरुणा आसिफ अली राजकीय कन्या विद्यालय में ईवीएम खराब होने से देवरंजन बिना वोट डाले चले गए। देवरंजन का कहना था कि उसे लाइन में लगे हुए पौना घंटा हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed