{"_id":"6f1d13e48f3482685f92a3ffd40a5266","slug":"rawal-beat-dc-model-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 रन से सेंचुरी चूक गए नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 रन से सेंचुरी चूक गए नमन
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 16 Jan 2014 01:57 PM IST
विज्ञापन
विद्या संस्कार स्कूल में पहली बार खेली जा रही टेस्ट प्रतियोगिता में रावल स्कूल ने डीसी मॉडल स्कूल को दो रन से हरा दिया।
विज्ञापन
रावल स्कूल की तरफ से नमन ने 99 रन की बेहतरीन पारी खेली। नमन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
90 ओवर के मैच में रावल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रावल ने निर्धारित ओवरों में 375 रन का शानदार स्कोर बनाया।
रावल की तरफ से नमन ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 99 रन बनाए। वहीं टीम की तरफ ने अनुभव डागर ने 67 गेंदों में 62 रन की पारी खेली।
इसे भी पढ़ें: ये क्या! नो-बॉल पर लड़ गए क्रिकेटर
अभिनव ने 39 रन बनाकर टीम का स्कोर बढ़ाने में योगदान दिया। डीसी मॉडल की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विपुल ने पांच व दीपेश ने तीन विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसी मॉडल स्कूल की टीम 373 रन बनाकर दो रन से मैच हार गई। डीसी मॉडल स्कूल की तरफ से गौरव ने 80 रन की पारी खेली।
रॉबिन ने 46 रन बनाए। जबकि सचिन ने भी 48 रन की शानदार पारी खेली। लेकिन यह लोग टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके।