फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rats riot in the AI aircraft

चूहों की वजह से घंटों रोकनी पड़ी फ्लाइट

Wed, 06 Aug 2014 10:52 PM IST
Updated Wed, 06 Aug 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
Rats riot in the AI aircraft

क्या आपने कभी सुना है कि चूहों की वजह से किसी फ्लाइट को रोकना पड़ा हो? सोमवार शाम को एयर इंडिया की एक फ्लाइट को इसी वजह से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


हुआ यह कि कोलकाता से आ रही एयरबस ए-321 ने आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड किया तब बड़ी संख्या में चूहों को देखा गया। जहाज के क्रू मेंबरों ने पूरे एयरक्राफ्ट में बड़ी तादात में चूहों को घूमते पाया।
विज्ञापन


जब सभी यात्री प्लेन से उतर गए तो तुरंत ही एयरपोर्ट के सेंट्रल वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मियों ने जहाज को सफाई के लिए दूर स्थान पर ले गए जबकि जहाज को अगली उड़ान भरनी थी जिसे चूहों की वजह से टाल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक भी चूहा है खतरनाक

Rats riot in the AI aircraft

जहाज के एक सीनियर कमांडर ने बताया कि जहाज में अगर एक भी चूहा पाया जाता है तो पूरे जहाज में धूम्रीकरण कराना पड़ता है।

फ्लाइट उड़ रही हो और चूहे अगर जहाज की तारों को चबाना शुरू कर दें तो पायलटों का प्लेन के किसी सिस्टम पर कोई नियंत्रण नहीं रह जाएगा और भयानक हादसा होने की संभावना रहती है।

ऐसे हादसे ‌इसलिए नहीं होते क्योंकि अक्सर यात्री काफी खाने-पीने की चीजें गिरा देते हैं जिसे खाने में चूहे व्यस्त रहते हैं।

पहले भी हुए हैं ऐसे हादसे

Rats riot in the AI aircraft

बता दें कि सोमवार को एयर ‌इंडिया के फ्लाइट में चूहे घुसने की घटना अकेली घटना नहीं है। एयर इंडिया की सबसे पुरानी एयरक्राफ्ट में से एक ए-320एस को दिल्ली से दम्माम जाते वक्‍तत, सबसे कम उपकरणों के साथ लैंड कराया गया था।

जिसका मतलब है कि फ्लाइट केवल कुछ उपकरणों पर चल रही थी जो कि काम भी नहीं कर रहे थे और जिन्हें उचित समय में बदला जाना बहुत जरूरी था।

एयरक्राफ्ट ने उड़ान तो भरी लेकिन पर गड़बड़ी के कारण उसे वापस आना पड़ा। एयर इंडिया अपने पुराने ए-320एस एयरक्राफ्ट को हटाकर उनकी जगह बिल्कुल नए ए-320एस को लाने का सोच रही है जिसमें केवल इकोनॉमी क्लास सफर कर सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed