भारतीय चूहों से पाकिस्तानी यात्री परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदा-ए-सरहद बस सेवा के यात्री इन दिनों चूहों से परेशान हैं। दिल्ली से लाहौर जाने वाले यात्रियों को वेटिंग रूम में दो घंटों के दौरान खुद अपने सामान को बचाना पड़ता है। क्योंकि ध्यान हटते ही बैग में रखे खाने के सामान को चूहे कुतर जाते हैं।
टर्मिनल के अंदर वेटिंग रूम में यात्रियों को सुबह चार बजे पहुंचना होता है। यहीं पर सामान सहित इंतजार करना पड़ता है। इस दौरान सुरक्षा कारणों के चलते वे बाहर नहीं निकल सकते हैं।
वेटिंग रूम की छत टीन की बनी हुई है, जिसके नीचे फॉल सीलिंग लगाई गई है। फॉल सीलिंग टूटने के चलते चूहे टीन के जरिए वेटिंग रूम में पहुंच जाते हैं। पिछले दिनों मेरठ निवासी शफीक अहमद और मोहम्मद यामिन के रिश्तेदार लाहौर जाने के लिए बस टर्मिनल पहुंचे थे।
उनके बैग से चूहों ने मेवे और आम की पेटी कुतर दी। यात्रियों के मुताबिक उन्होंने इस संबंध में शिकायत की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
यह बस सेवा दोनों देशों के लोगों को करवाती है सरहद पार
मालूम हो कि केंद्र सरकार ने भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में मिठास भरने के उद्देश्य से दिल्ली-लाहौर बस सेवा शुरू की थी। भारत की ओर से सदा-ए-सरहद तो पाकिस्तान की ओर से दोस्ती बस सेवा दोनों देशों के लोगों को सरहद पार करवाती है।
हालांकि संसद पर हमले के बाद रिश्तों में खटास आने के बाद बस सेवा को बंद कर दिया गया था, लेकिन बाद में दोबारा बसें चलने लगीं।
दिल्ली गेट स्थित अंबेडकर टर्मिनल के इंटरनेशनल डिपार्चर से सदा-ए-सरहद बस सेवा सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दिल्ली से पाकिस्तान के लिए रवाना होती है। जबकि दिल्ली से पाकिस्तान के लिए पाक बस सेवा दोस्ती मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को जाती है। दोनों बस दिल्ली से सुबह छह बजे निकलती हैं।
शिकायत नहीं मिली, पर जांच होगी
डीटीसी के सीएमडी देवाश्री मुखर्जी ने बताया कि दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन को इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं पहुंची है, फिर भी मामले की जांच की जाएगी।