{"_id":"84e8f0fad20becce89be19b3bcbfd30c","slug":"ration-shopkeepers-warn-delhi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार को मिली है कमीशन बढ़ाने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार को मिली है कमीशन बढ़ाने की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 15 Jul 2014 04:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के राशन दुकानदारों ने सोमवार को खाद्य आपूर्ति विभाग के मुख्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन में शामिल दुकानदारों का कहना था कि दुकान का किराया, कर्मचारी का वेतन, बिजली का बिल बढ़ा, लेकिन अनाज पर प्रति किलो मिलने वाला कमीशन 1997 से आज तक नहीं बढ़ा।
विज्ञापन
घेराव से पूर्व दिल्ली सरकारी राशन डीलर्स संघ के चेयरमैन व भाजपा नेता जयभगवान गोयल के नेतृत्व में डीलर्स ने धरना दिया। चेतावनी भी दी कि समस्याएं नहीं सुलझीं तो डीलर्स हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
जयभगवान गोयल ने कहा कि कमीशन इतना कम है कि डीलर्स पर रोजी-रोटी का संकट है। फिर ऐसे में दुकानदार को चोर कहा जाता है जबकि अनाज का कमीशन 17 साल से नहीं बढ़ा है।
विज्ञापन
संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा का कहना है कि आधार आधारित कार्ड से राशन दिया जाना है। दुकान के खर्चे बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार कमीशन नहीं बढ़ा रही है। ऐसे में दुकानदार घर कैसे चलाएगा।
उन्होंने मांग रखी है कि कश्मीर, पुडुचेरी, तमिलनाडु की तरह राशन प्रणाली बनाएं। सभी डीलर्स को नौकरी दें। इससे रिश्वतखोरी व दमनकारी नीतियां खत्म होंगी। दिल्ली में 2435 राशन की दुकानें हैं।
संघ का कहना है कि मांग नहीं मानी गई तो राशन दुकानदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठेंगे जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। प्रदर्शनकारियों को संघ के अध्यक्ष शिवकुमार गर्ग, सीताराम समेत तमाम पदाधिकारियों ने संबोधित किया।