महज तीन दिन बाद यानी 12 अगस्त को देशभर में बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। बकरीद को मुस्लिमों के बड़े त्योहार के रुप में देखा जाता। इसको देखते हुए देशभर में बकरा बाजार सज चुका है। जगह-जगह से लोग बकरा खरीदने और बकरा बेचने आ रहे हैं। बकरों की कीमत लाखों में लगाई जा रही है।
आइए तस्वीरों के माध्यम से जाने बकरे और उसकी कीमत...
2 of 8
सिंघम बकरा
- फोटो : Amar Ujala
जामा मस्जिद के बकरा बाजार में अलवरी नस्ल का सिंघम परिवार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हो भी क्यों न, तीन बकरों के परिवार को संभल के रहने वाले इकराम ने अपने बच्चों की तरह पाला है। 175 किलो से 200 किलो के इन तीन बकरों के इकराम 11 लाख रुपये मांग रहे हैं।
दिल्ली में जामा मस्जिद के बकरा बाजार में बकरा लेकर बेचने आए दो लोगों ने इसकी जब कीमत सुनाई से तो वहां मौजूद लोग अचंभित रह गए। इस दो बकरों की कीमत एक लाख है।
बाजार में अलवरी, मेवाती, देसी, बरबरे, पंजाबी और दोगले बकरों की खूब डिमांड है। कुछ जगहों पर भेड़ और दुंबे भी देखने को मिले। वहीं सीलमपुर, सीमापुरी, जामिया नगर, ओखला और दिल्ली के बाकी बाजारों में भी लोग कुर्बानी के लिए बकरे खरीद रहे हैं। इस बकरे का नाम चांद और इसकी कीमत साढ़े चार लाख है।
बकरीद पर हर किसी की ख्वाहिश होती है कि वह मोटा-ताजा और तंदरुस्त बकरा खरीदे और बकरीद के दिन बकरे का मांस खूब बांटे। बकरे वाले ने इस बकरे की कीमत दो लाख बताई है।