दिल्ली में दो मासूम बच्चियों से रेप
राजधानी दिल्ली में दो मासूम बच्चियों के साथ रेप के मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। सुल्तानपुरी इलाके में अलग-अलग जगहों पर दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म के मामले दर्ज किए हैं। दोनों मामलों में आरोपी पड़ोसी फरार हैं। पुलिस मामला दर्ज करके तलाश कर रही है।
पहले मामले में 12 साल की किशोरी का गौरीशंकर (38) उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया। जहां उससे दुष्कर्म करके फरार हो गया।
मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना के बाद से आरोपी फरार है।
पार्क में खेल रही बच्ची से रेप
दूसरे मामले में 14 साल की किशोरी पार्क में खेल रही थी। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला कृष्णा (23) उसके पास आया और उसे बहला फुसलाकर अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया।
जहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने कृष्णा के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है दोनों आरोपी फैक्टरी में काम करते हैं।