{"_id":"58a40a704f1c1ba340d85633","slug":"rape-on-the-name-of-playing-video-game-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो गेम खिलाने के बहाने बच्ची से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो गेम खिलाने के बहाने बच्ची से दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 15 Feb 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विडियो गेम खिलाने के बहाने बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। सेक्टर-18 थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश का रहने वाला शिवकुमार (21) गांव सिरहौल में एक मकान में किराए पर रहता है और एक निजी कंपनी में काम करता है।
इसी मकान में पीड़ित बच्ची का परिवार भी किराए पर रहता है। दोनों के कमरे आमने-सामने हैं। बच्ची ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने नवरात्रि के दिनों में उसे बहला फुसला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
नवरात्रि के दो दिन बाद भी उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली इस बच्ची को आरोपी अक्सर वीडियो गेम का लालच देकर अपने कमरे में बुला लेता था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने भी पूछताछ में वारदात को कबूल कर लिया है। मंगलवार की सुबह उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
चाइल्ड लाइन की जागरुकता से खुला मामला
चाइल्ड लाइन संस्था के ऋषिकांत के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से सभी राजकीय एवं निजी स्कूलों में बच्चों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के लिए एक फिल्म दिखाई जा रही है। इसमें बच्चों को मनोवैज्ञानिक तरीके से मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस फिल्म को दिखाने के दौरान ही बच्ची ने मामले का खुलासा किया।
फिल्म देखने के बाद से बच्ची चुप रहने लगी। ऐसे में उसकी टीचर ने बच्ची को विश्वास में लेकर पूछताछ की। जानकारी होने के बाद अभिभावक- शिक्षका मीटिंग के दौरान उसके परिजनों को जानकारी दी गई। फिर परिजनों ने चाइल्ड लाइन के साथ मिलकर मामला दर्ज कराया।