दिल्ली के हाई प्रोफाइल मामले में नौकरानी से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में महिला से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला घर में नौकरानी है। बताया जा रहा है कि मामला हाई प्रोफाइल है।
सूत्रों के मुताबिक महिला घर में नौकरानी का काम करती है। घटना ग्रेटर कैलाश में सी-27 कम्पोज एनक्लेव के पते पर हुई है। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। रेप आरोपी का नाम राहुल बताया जा रहा है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रनहौला में छात्रा से गैंगरेप
महिला की मेडिकल जांच में भी रेप की पुष्टि हुई है। माना जा रहा है कि मामला किसी हाई प्रोफाइल परिवार से जुड़ा है। पुलिस फिलहाल रेप केस की जांच कर रही है।
वहीं एक अन्य मामले में रनहौला में 9वीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर गैंगरेप की खबर सामने आ रही है। इसमें अपराधियों की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है और जल्दी ही अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।