फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape accused treatment in aiims

‘दुष्कर्म पीड़िता का एम्स में हो इलाज’

Wed, 13 Aug 2014 12:17 AM IST
Updated Wed, 13 Aug 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
rape accused treatment in aiims

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके में स्थित बीके अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्य मुख्यालय से दुष्कर्म पीड़िताओं को एम्स में ही इलाज मुहैया करवाने की सिफारिश की है। अस्पताल प्रबंधन ने मुख्यालय को ऐसी व्यवस्था स्थापित करने के लिए प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन ने तर्क रखा है कि पीड़ित को सबसे पहले इमरजेंसी में लाया जाता है। एम्स अस्पताल में इमरजेंसी हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही है।

बीके अस्पताल में जिले के हर जगह से पीड़ित आते हैं। कई बार एक साथ अधिक मरीज आ जाते हैं, ऐसे में पीड़ित को इलाज मिलने में देरी हो जाती है। अगर इलाज की व्यवस्था एम्स अस्पताल में ही हो जाएगी, तो पीड़ित को सही समय राहत मिले जाएगी।

विज्ञापन

लापता युवती की तलाश में पुलिस ने की छापेमारी

rape accused treatment in aiims

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके के गांव सुनपेड़ से गायब हुई युवती की तलाश में सदर पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी की। पुलिस ने मामले के आरोपियों को तलाशने के लिए उनके ठिकानों पर जाकर पूछताछ की। इसके साथ ही पीड़ित पक्ष द्वारा बताई जा रही अन्य आरोपी लड़की से भी पूछताछ करने की तैयारी पुलिस ने शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई है। आरोपियों का उठना-बैठना कहा था, घटना के दिन वे कहां गए इन सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी गई है। इसके अलावा लापता युवती के बारे में भी सभी आवश्यक जानकारी एकत्रित की जा रही है।

आठ अगस्त को गांव से 19 वर्षीय एक लड़की लापता हो गई थी। परिजनों ने मामले की सूचना 10 अगस्त को सदर थाने में दी थी। परिजनों ने स्थानीय निवासी समीर उर्फ सौम्य, पन्हेड़ा निवासी सौरव, शाहपुर कलां निवासी संगम पर अपहरण और बहला फुसला कर शादी करने का आरोप लगाया है। कार्यकारी थाना प्रभारी यूनिस खान ने बताया कि कर्मचारियों को सर्तक रहने के लिए कहा गया है। आरोपियों का पता चलते ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed