फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape accused areested in faridabad

युवती को फ्लैट में ले जाकर दुष्कर्म करने वाले पकड़ाए

Wed, 11 Mar 2015 06:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 11 Mar 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
Rape accused areested in faridabad

पहचान की युवती को बुला फ्लैट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को खेड़ी पुल चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


मालूम हो कि भूपानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती के पड़ोस में पवन और मनोज 2014 में किराए पर रहते थे। इस दौरान मनोज की युवती से दोस्ती हो गई थी। जून 2014 में पवन और मनोज किसी दूसरी जगह शिफ्ट हो गए थे।
विज्ञापन


9 मार्च 2015 को पवन ने युवती को फोन कर जरूरी काम से मिलने के लिए बुलाया था। गांव के बाहर सरकारी स्कूल के पास पवन युवती को अपनी बाइक पर बैठा कर बीपीटीपी स्थित फ्लैट में ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पवन और उसके साथी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने पवन और मनोज के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि घटना के समय मनोज मौके पर मौजूद ही नहीं था।

पवन और उसके दोस्त आलोक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। मंगलवार की शाम पुलिस ने पवन और आलोक को नीलम चौक के पास से पकड़ लिया।

वर्तमान में एसी नगर में किराए पर रह रहे दोनों साथी मेवात के रहने वाले हैं। खेड़ी चौकी इंचार्ज ने बताया कि दुष्कर्म  में मनोज मौजूद था या नहीं इसकी जांच की जा रही है, उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed