{"_id":"5bbd3355867a5528677b9625","slug":"rani-jhansi-flyover-ready-but-date-not-fixed-for-opening-of-traffic-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: फलाईओवर तैयार फिर भी मुश्किलें बरकरार, वाहनों के आवागमन को खोलने के लिए तय नहीं हुई तारीख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: फलाईओवर तैयार फिर भी मुश्किलें बरकरार, वाहनों के आवागमन को खोलने के लिए तय नहीं हुई तारीख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 10 Oct 2018 04:56 AM IST
विज्ञापन
रानी झांसी फ्लाईओवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी झांसी फ्लाइओवर के तैयार होने के बावजूद वाहनों के आवागमन के लिए खोलने के लिए तारीख तय नहीं की जा सकी है। निगम के अधिकारी और सदन के सदस्य भी इस बारे में कुछ बोलने से गुरेज कर रहे हैं। माना जा रहा है कि नवरात्र में आम लोगों को इस फ्लाईओवर की सौगात मिल जाएगी। हालांकि, केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) की रिपोर्ट मिलने में देरी के कारण भी तरह तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं।
विज्ञापन
1.6 किलोमीटर के फ्लाईओवर को वाहनों के आवागमन के लिए खोलने में हो रही देरी का रोजाना हजारों लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है, लेकिन अब तक इसे खोलने के लिए हरी झंडी नहीं मिल रही है। माना जा रहा है कि फ्लाईओवर के तैयार होने के बाद भी देरी के पीछे कोई तकनीकी वजह भी हो सकती है, जिसे फिलहाल सामने लाने की बजाय दूर करने में निगम की टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
इस रास्ते से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों का सवाल है कि 10 वर्षों के बाद तैयार हुए इस फ्लाईओवर को वाहनों के लिए खोलने में क्यों देरी हो रही है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक फ्लाईओवर के इर्द गिर्द और इसके नीचे पार्किंग, पार्क, टॉयलेट्स सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने में होने वाली देरी से बचने के लिए भी इसमें देरी हो रही है।
विज्ञापन