फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rani jhansi flyover open for public on 16 October in delhi

दिल्ली: 16 अक्टूबर को रानी झांसी फ्लाईओवर की सौगात, जाम से मिलेगी निजात

Fri, 12 Oct 2018 05:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Oct 2018 05:09 AM IST
विज्ञापन
rani jhansi flyover open for public on 16 October in delhi
रानी झांसी फ्लाईओवर

उत्तरी दिल्ली के मेयर आदेश गुप्ता ने गुरुवार को रानी झांसी  फ्लाईओवर (ग्रेड सेपरेटर) का निरीक्षण किया। सभी पहलुओं का मुआयना करने के बाद उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर को केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी की ओर से यह फ्लाईओवर वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।  

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम इस महत्वाकांक्षी परियोजना को दिल्ली के नागरिकों को समर्पित करने के लिए तैयार है। रानी झांसी ग्रेड सेपरेटर के शुरू होने से आईएसबीटी कश्मीरी गेट और करोल बाग के बीच यातायात सुगम हो जाएगी। इस परियोजना के शुरू होने से मध्य दिल्ली के यातायात में काफी सुधार देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि रानी झांसी ग्रेड फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान निगम को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


लेकिन नागरिकों को समर्पित करने के बाद लोगों को जाम से राहत मिलेगी। फ्लाईओवर को खोलने से प्रदूषण के स्तर में कमी के साथ-साथ ईंधन की भी बचत होगी। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री विजय गोयल, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, सांसद व दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed