फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ramp of Shahberi flyover will land in Ghaziabad, approval received from GDA

Greater Noida : गाजियाबाद में उतरेगा शाहबेरी फ्लाईओवर का रैंप, जीडीए से मिली मंजूरी; डीपीआर प्रक्रिया शुरू

Mon, 04 Aug 2025 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवीन कुमार, ग्रेटर नोएडा
नवीन कुमार, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Aug 2025 06:16 AM IST
सार

अब फ्लाईओवर का 200 मीटर लंबा रैंप गाजियाबाद की जमीन पर उतर सकेगा। एनओसी मिलने के बाद ग्रेनो प्राधिकरण ने डीपीआर बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Ramp of Shahberi flyover will land in Ghaziabad, approval received from GDA
शाहबेरी में यहीं प्रस्तावित है फ्लाईओवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहबेरी फ्लाईओवर प्रोजेक्ट को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने हरी झंडी दे दी है। अब फ्लाईओवर का 200 मीटर लंबा रैंप गाजियाबाद की जमीन पर उतर सकेगा। एनओसी मिलने के बाद ग्रेनो प्राधिकरण ने डीपीआर बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) जारी करेगा। शासन को बजट और निर्माण एजेंसी के चयन के लिए प्रस्ताव भी भेज दिया है।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा, नोएडा और गाजियाबाद के बीच होने के कारण ग्रेनो वेस्ट में वाहनों का दबाव बढ़ता जा रहा है। इससे अक्सर जाम लगा रहता है। नोएडा एयरपोर्ट से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए नई योजना पर काम चल रहा है। इसी के तहत शाहबेरी गांव में गाजियाबाद को जोड़ने वाली सड़क पर फ्लाईओवर बनाने की परियोजना पर कवायद चल रही है।
विज्ञापन


जीडीए से एनओसी न मिलने के कारण यह परियोजना अब तक अटकी थी। जीडीए ने इस दो किमी लंबे फ्लाईओवर को सीधा एनएच-24 से जोड़ने पर सहमति नहीं दी। उसके बाद प्राधिकरण ने 200 मीटर लंबा रैंप उतारने की एनओसी मांगी थी। अब जीडीए ने अपने क्षेत्र में रैंप बनाने की अनुमति दे दी है। रैंप उतारने के साथ क्रॉसिंग रिपब्लिक में नाले को भी ढंका जाएगा ताकि फ्लाईओवर से उतरने के बाद वाहन आसनी से आगे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएआई भी दे सकता है बजट
फ्लाईओवर के निर्माण और बजट का फैसला शासन स्तर पर होगा। बताया जा रहा है कि एनएचएआई इसका बजट देगा। साथ ही निर्माण भी करा सकता है। बजट व निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। जीडीए ने खर्च देने से इन्कार कर दिया था।

7.5 मीटर से ज्यादा होगी चौड़ाई
शाहबेरी में गाजियाबाद जाने वाले रास्ते पर फ्लाईओवर बनाने के प्रोजेक्ट की फिजिबिलिटी रिपोर्ट आईआईटी रुड़की ने तैयार की थी। इसमें यातायात घनत्व, फ्लाईओवर की लंबाई, मृदा परीक्षण, निर्माण में अड़चन व अन्य बिंदुओं को देखा गया। फ्लाईओवर की चौड़ाई 7.5 मीटर से ज्यादा होगी। 


सड़क चौड़ी करने का नहीं मिला फायदा
हाल ही में प्राधिकरण ने शाहबेरी के रास्ते को चौड़ा किया है ताकि जाम से राहत मिल सके। इसका असर ज्यादा नहीं दिखा। अब भी जाम लग रहा है जबकि इस बीच कुछ कट भी बंद किए गए थे। इस मार्ग से रोजाना 10-15 हजार वाहन गुजरते हैं। एयरपोर्ट शुरू होने के बाद यह संख्या बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed