Live: जो 1984 में हुआ था, क्या वो लोकतंत्र की हत्या नहीं थी? मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांग्रेस पर बोला हमला
{"_id":"6ae6ae3e39c89e737308346b","slug":"ramlila-maidan-rally-live-india-alliance-rally-at-ramlila-maidan-hindi-news-2026-11-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"Live: जो 1984 में हुआ था, क्या वो लोकतंत्र की हत्या नहीं थी? मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांग्रेस पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 01 Nov 2026 03:22 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 01 Nov 2026 03:22 PM IST
खास बातें
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली हो रही है।
विज्ञापन
दिल्ली में विपक्ष की रैली के खिलाफ भाजपा का मार्च
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
03:12 PM, 01-Nov-2026
न संविधान पर हमला चलेगा ना वोट चोरी: रणदीप सुरजेवाला
इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होते हुए कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "देश में एक जन-क्रांति की शुरुआत है। शहंशाह का सिंहासन डोल रहा है, और देश के लोग साफ संदेश दे रहे हैं कि न संविधान पर हमला चलेगा ना वोट चोरी। राहुल गांधी और पूरे विपक्ष के नेतृत्व में रामलीला मैदान से उठी ये हुंकार, देश के कोने-कोने में जाएगी।"02:56 PM, 01-Nov-2026
भाजपा के जाने का समय तय हो रहा है: अधीर रंजन चौधरी
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इंडिया गठबंधन की मेगा रैली पर कहा, "मैंने अपनी पूरी जिंदगी में दिल्ली में ऐसी रैली कभी नहीं देखी। शायद बहुत पहले कभी ऐसा हुआ हो। इससे साबित होता है कि भाजपा के जाने का समय तय हो रहा है। उनका जाना अब पूरी तरह से तय है।"
विज्ञापन
02:22 PM, 01-Nov-2026
1984 में जो हुआ, वह अराजकता थी: मंत्री आशीष सूद
दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने कहा, 'कांग्रेस देश को अराजकता में झोंकने के लिए रैली कर रही है। हम युवाओं को जागरूक करने के लिए रैली कर रहे हैं। देश को भटकाने का काम किया जा रहा है, हम वो नहीं होने देंगे। 1984 में जो हुआ, वह अराजकता थी। सरकार द्वारा फैलाई गई अराजकता। आज अपने पीछे फ्रांस के, नेपाल के, श्रीलंका के अराजकता के चित्र लगाकर राहुल गांधी क्या करना चाहते हैं? वो क्या दिखाना चाहते हैं? वो ऐसी अराजकता को देश में प्रमोट करना चाहते हैं। हम युवाओं को जागरूक करेंगे।'02:06 PM, 01-Nov-2026
हरि नगर बस डिपो से तिलक नगर मेट्रो स्टेशन तक भाजपा का मार्च
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा प्रमुख हर्ष मल्होत्रा और भाजपा के कई अन्य नेताओं ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के परिवारों के समर्थन में हरि नगर बस डिपो से तिलक नगर मेट्रो स्टेशन तक मार्च में हिस्सा लिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'लोकतंत्र की दुहाई देने वालों(कांग्रेस) से आज सिख समाज पूछ रहा है कि जो 1984 में हुआ था क्या वो लोकतंत्र की हत्या नहीं थी? आज देश में अराजकता फैलाने का काम वो कर रहे हैं। इस मार्च में जो हजारों सिख भाई-बहन शामिल हुए हैं वो कांग्रेस से जवाब मांग रहे हैं कि उन्हें न्याय कब मिलेगा।'01:45 PM, 01-Nov-2026
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में शामिल हुईं सीएम रेखा गुप्ता
मार्च में शामिल हुईं सीएम रेखा गुप्ता
- फोटो : @gupta_rekha
01:33 PM, 01-Nov-2026
यूपी गेट पर सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा
समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में दिल्ली कूच कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को यूपी गेट पर पुलिस ने चेकिंग के लिए रोक लिया। बताया जा रहा है कि सपा नेता करीब 60 से 70 गाड़ियों के काफिले के साथ दिल्ली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किसान चौक के पास पुलिस द्वारा चेकिंग के लिए रोके जाने पर सपा कार्यकर्ता नाराज हो गए और पुलिसकर्मियों के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस की कार्रवाई से नाराज सपा महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव और अन्य कार्यकर्ता यूपी गेट पर बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। मौके पर कुछ देर तक पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच गहमागहमी का माहौल बना रहा। करीब आधे घंटे तक चली नोकझोंक और विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने काफिले को दिल्ली की ओर जाने की अनुमति दे दी। इसके बाद सभी वाहन दिल्ली के लिए रवाना हो गए। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य का कहना है कि पुलिस सभी वाहनों चालकों की चेकिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:25 PM, 01-Nov-2026
कनॉट प्लेस पहुंचे विपक्षी नेता
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले, टीएमसी नेता ममता बनर्जी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और अन्य नेता कनॉट प्लेस पहुंचे। इंडिया गठबंधन के नेता मिंटो रोड से रामलीला मैदान तक मार्च करेंगे
01:18 PM, 01-Nov-2026
यह रैली कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील: नड्डा
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा, 'आज रामलीला मैदान में जो कुछ हो रहा है, वह लोकतंत्र का सम्मान नहीं बल्कि प्रजातंत्र, लोकतंत्र के नाम पर अराजकता के हवाले करने की एक सोची समझी साजिश है। राहुल गांधी की राजनीति का मॉडल क्या है? यह मैं आज देश की जनता को बताना चाहता हूं। इसका पहला चरण झूठ बोलना और अफवाह फैलाना, दूसरा चरण सड़कों पर अराजकता और उपद्रव मचाना, तीसरा चरण देश की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाना और चौथा चरण विदेशी ताकतों के इशारे पर चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास करना है। 1 नवंबर को राहुल गांधी के इस ड्रामे के चार मकसद- पहला सिख भाइयों के जख्मों पर नमक छिड़कना, दूसरा दिल्ली में दंगा और अराजकता फैलाकर साजिश करके जनता की चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार को हटाना तीसरा त्योहार के सीजन में दिल्ली के दुकानदारों और व्यापारियों की कमाई पर डाका डालना और चौथा देश को बदनाम करना है।.भारत एक मजबूत लोकतंत्र है। यह आपकी दंगा आधारित राजनीति से नहीं बल्कि संविधान और जनता के जनादेश से चलेगा। आपकी यह रैली कांग्रेस के राजनीतिक पतन की ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।'12:51 PM, 01-Nov-2026
रैली के लिए जा रहे विपक्षी नेता
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, फारूक अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, अभिषेक बनर्जी, केसी वेणुगोपाल और अन्य इंडिया गठबंधन के नेता, गठबंधन की मेगा रैली के लिए रामलीला मैदान की ओर बढ़ रहे हैं।
12:45 PM, 01-Nov-2026
भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च
इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान में रैली के विरोध में भाजपा आज दिल्ली समेत देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च निकाल रही है। दिल्ली में इस मार्च का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी कर रहे हैं।