{"_id":"58c00a454f1c1bd71adc6bcf","slug":"ramleela-on-holika-dahan-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलिका दहन पर होगा रामलीला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलिका दहन पर होगा रामलीला का आयोजन
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 09 Mar 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएलएफ फेस दो के लोगों की होली यादगार बनाने के लिए निष्काम फाउंडेशन अपनी तैयारी पूरी कर ली है। 12 मार्च को होलिका दहन का कार्यक्रम व 13 मार्च को होली खेलने का उत्सव मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम गुलमोहर मार्ग पर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
पहली बार होली पर संस्था की ओर से डीएलएफ फेज दो में रासलीला का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए विशेष रूप से मथुरा-वृन्दावन से कलाकार बुलाए गए है जो राधा-कृष्ण की रासलीला का आयोजन करेंगे। शाम के समय फूलों की होली खेली जाएगी। होलिका दहन के लिए डीएलएफ फेज दो गुलमोहर मार्ग पर पूजा-अर्चना की जाती है।
विज्ञापन
सुबह से लेकर शाम तक लोगों का तांता लगा रहता है। इसके अलावा रेन डांस, डीजे, ढोल नंगाडे़, दही मटकी प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर, बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता के इंतजाम भी किए गए हैं। इस कार्यक्रम में ऑरगेनिक रंगों का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
होली उत्सव में पानी की व्यर्थता न हो, इसका भी खयाल रखा जाएगा। संस्था के चेयरमैन रमेश चन्द ग्रोवर ने बताया कि यह फाउंडेशन द्वारा 8वां होली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है।