बीजेपी तोमर को देगी कांग्रेस छोड़ने का इनाम!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले रमेश चंद्र तोमर के पोस्टर शहर के प्रमुख चौराहों पर दिखने लगे हैं।
रमेश चंद्र तोमर और उनके बेटे विकास तोमर के होर्डिंग में विकास को बीजेपी कार्यकर्ता बताया गया है। ऐसे में रमेश चंद्र तोमर द्वारा अपने बेटे को नोएडा विधानसभा उपचुनाव में लड़ाने की बात को बल मिला है।
विकास तोमर का कहना है कि वे नोएडा के लिए नए नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी उन्हें प्रत्याशी बनाती है तो उपचुनाव जरूर लड़ेंगे।
...तो विरोध भी शुरू हो गया है
पदाधिकारी इस मसले को हाईकमान तक बात पहुंचाने की तैयारी कर रहे हैं।
नोएडा के भाजपा महानगर अध्यक्ष बिजेंद्र नागर का कहना है कि दोनों पिता-पुत्र न स्थानीय स्तर पर संगठन में हैं और न ही कार्यकर्ता हैं। ऐसे में होर्डिंग लगाने का कोई मतलब नहीं है।