फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ramesh Bidhuri apologizes for his controversial comment on BSP MP Danish Ali

Delhi: भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने मांगी माफी, लोकसभा में अमरोहा के एमपी दानिश अली पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Thu, 07 Dec 2023 07:35 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 07 Dec 2023 07:35 PM IST
सार

भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी चंद्रयान-3 मिशन और इसरो की सफलता पर बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की सरकार की तारीफ की थी। जिस पर बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने रमेश बिधूड़ी के संबोधन के बीच उठकर कुछ सवाल उठाए थे। इसके बाद भाजपा सांसद ने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए इस पर अपनी नाराजगी जताई थी। 

विज्ञापन
Ramesh Bidhuri apologizes for his controversial comment on BSP MP Danish Ali
सांसद दानिश अली और भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा सांसद दानिश अली पर विवादित टिप्पणी के मामले में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने माफी मांगी है। गुरुवार को लोकसभा विशेषाधिकार समिति की बैठक में सांसद रमेश बिधूड़ी ने बसपा के दानिश अली के खिलाफ अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए खेद व्यक्त किया है। इस दौरान समिति के सामने दानिश अली भी मौजूद रहे। घटना को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

विज्ञापन


जानें क्या है मामला
संसद में कार्यवाही के दौरान भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी चंद्रयान-3 मिशन और इसरो की सफलता पर बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की सरकार की तारीफ की थी। जिस पर बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने रमेश बिधूड़ी के संबोधन के बीच उठकर कुछ सवाल उठाए थे। इसके बाद भाजपा सांसद ने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए इस पर अपनी नाराजगी जताई थी। 
विज्ञापन


रोने लगे थे अमरोहा सांसद, स्पीकर को लिखा था पत्र
घटना के दूसरे दिन सांसद दानिश अली ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि उनके खिलाफ सदन में जैसी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई, उससे वह बेहद आहत हैं। वह रात को सो नहीं पाए। अपनी बात रखते हुए सांसद की आंखें भर आईं थीं। सांसद ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिख कर बिधूड़ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed