{"_id":"632a9b16ccf39d479d061cf0","slug":"raju-srivastava-passes-away-in-delhi-aiims","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raju Srivastava Passes Away: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का दिल्ली एम्स में निधन, 41 दिन से अस्पताल में थे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raju Srivastava Passes Away: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का दिल्ली एम्स में निधन, 41 दिन से अस्पताल में थे भर्ती
Wed, 21 Sep 2022 10:48 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 21 Sep 2022 10:48 AM IST
सार
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। वह 41 दिन से अस्पताल में भर्ती थे। राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है।
विज्ञापन
raju srivastava
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का दिल्ली एम्स में निधन हो गया है। वह 41 दिन से अस्पताल में भर्ती थे। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था। दिल में कई ब्लॉकेज की रिपोर्ट सामने आने के बाद दिल्ली एम्स के डॉक्टर्स की टीम ने राजू की एंजियोग्राफी करने का फैसला लिया था। हालांकि उनकी हालत में ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिला।
आखिरकार, 41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने आज अपने प्राण त्याग दिए। राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है।
अपने हुनर से लोगों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर देने वाले राजू श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले थे। मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे राजू श्रीवास्तव अपने पीछे करोड़ों की गाड़ियां, घर और संपत्ति छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव का जीवन परिचय
25 दिसंबर 1963 को कानपुर के एक मध्यम वर्गीय परिवार में राजू श्रीवास्तव का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम रमेश चंद्र श्रीवास्तव था, जो खुद एक कवि थे और बलाई काका के नाम से मशहूर थे। पिता से ही राजू को भी हुनर मिला। वह बचपन से ही अच्छी मिमिक्री किया करते थे।

राजू श्रीवास्तव का करियर
राजू श्रीवास्तव से बचपन में ही कॉमेडियन बनने का सपना देखना शुरू कर दिया। इस सपने को पूरा करने के लिए राजू श्रीवास्तव ने कई स्टेज शो, टीवी शो में काम किया।
राजू श्रीवास्तव का कार कलेक्शन
अमिताभ बच्चन की शानदार मिमिक्री कर राजू श्रीवास्तव ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव का कार कलेक्शन छोटा सा है। उनके पास एक इनोवा कार है।