फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rajnath Singh says Pakistan can try to infiltrate through Nepal

नेपाल के रास्ते घुसपैठ की कोशिश कर सकता है पाकिस्तान : राजनाथ

Mon, 14 Jan 2019 11:39 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 14 Jan 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh says Pakistan can try to infiltrate through Nepal
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
पाकिस्तान, नेपाल के रास्ते घुसपैठ करने की नापाक कोशिश कर सकता है, इसलिए इंडोनेपाल बॉर्डर पर तैनात जवानों को हमेशा सजग रहना होगा। जवानों को घुसपैठियों को पहचान कर उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना होगा।
विज्ञापन


यह बात केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को गढ़ी रोड स्थित एसएसबी के सेक्टर मुख्यालय में प्रशासनिक भवन और आवासीय परिसर का उद्घाटन करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में सैनिकों के भीतर भरोसा बढ़ा है। केंद्र सरकार शहीद सैनिक के परिवार वालों की एक करोड़ रुपये तक की सहायता कर रही है।    
विज्ञापन

    
इससे पहले गृहमंत्री बीएसएफ के हेलीकाप्टर से एसएसबी सेक्टर मुख्यालय मैदान पर उतरे। उन्हें जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का एसएसबी डीजी कुमार राजेश चंद्रा, सांसद अजय मिश्र टेनी और रेखा वर्मा एवं विधायकों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में सैनिक एवं अफसरों को राष्ट्रीय स्वाभिमान की याद दिलाते हुए गृहमंत्री ने कहा कि आजादी के आंदोलन में जब 16, 17 साल के युवा फांसी का फंदा चूम रहे थे तो उनके अंदर सिर्फ राष्ट्रीय स्वाभिमान की भावना थी। यह भावना दुनिया की हर भावना से ऊपर होती है।


उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक सरहद पर खड़े होकर इसी राष्ट्रीय स्वाभिमान की भावना के साथ देश की हिफाजत कर रहे हैं। गृहमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार सैनिकों के साथ है। यही वजह है कि सैनिकों के भीतर भरोसा बढ़ा है और सेना ने पाकिस्तान को समय-समय पर करारा जवाब भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed