फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rajkumar Chauhan resigned from Congress

दिल्ली में कांग्रेस को झटका: शीला सरकार में मंत्री रह चुके राजकुमार चौहान ने दिया इस्तीफा, आहत होकर उठाया कदम

Wed, 24 Apr 2024 12:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 24 Apr 2024 12:43 PM IST
सार

2019 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजकुमार चौहान कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। राजकुमार चौहान ने भाजपा के उत्तर-पश्चिम दिल्ली सीट से लोकसभा उम्मीदवार हंसराज हंस को रिकॉर्ड जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
Rajkumar Chauhan resigned from Congress
राहुल गांधी और राजकुमार चौहान - फोटो : X/Rajkumar Chauhan

विस्तार

शीला सरकार में 12 साल तक मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने टिकट न मिलने पर पांच साल के दौरान दूसरी बार कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इसके पीछे प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया के व्यवहार को कारण बताया है। वे उत्तर पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से टिकट मांग रहे थे। उन्होंने टिकट न मिलने पर तीन दिन पहले बैठक में विरोध भी किया था। इस दौरान बाबरिया से नोकझोंक भी हुई थी। इस बारे में उनके खिलाफ पार्टी में एक शिकायत भी की गई है। यह शिकायत कार्रवाई के लिए आलाकमान के पास भेजी गई है, लेकिन उन्होंने शिकायत का निपटारा होने से पहले कांग्रेस छोड़ दी।

विज्ञापन


उदित राज को टिकट देने से राजकुमार काफी आहत थे। तीन दिन पहले प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया के साथ बैठक में वह अपनी भावना पर काबू नहीं सके और उन्होंने टिकट न मिलने की पीड़ा उजागर की थी। इस दौरान बाबरिया ने उन्हें फटकार लगा दी थी। इस घटना के अगले दिन प्रदेश कार्यालय में तीनों उम्मीदवारों का मीडिया के समक्ष परिचय कराने के लिए बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन के दौरान चौहान के समर्थकों ने हंगामा किया था। इस पूरे मामले में प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने मंगलवार को चौहान के खिलाफ शिकायत पर स्वयं कार्रवाई करने की जगह उसे आलाकमान के पास भेज दिया था।
विज्ञापन


आठ माह तक रहे थे भाजपा में
राजकुमार ने वर्ष 2019 में भी उत्तर पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से टिकट मांगा था, लेकिन उस दौरान भी टिकट नहीं मिला था। इसके विरोध में वे मतदान होने से एक दिन पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। राजकुमार चौहान ने भाजपा के उत्तर-पश्चिम दिल्ली सीट से लोकसभा उम्मीदवार हंसराज हंस को रिकॉर्ड जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। भाजपा में आठ माह तक रहने के बाद वर्ष 2020 में विधानसभा चुनाव से एक माह पहले वापस कांग्रेस में आ गए थे। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने से पहले पार्टी नेता सोनिया गांधी से मुलाकात भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'आप' चार तो कांग्रेस तीन सीटों पर लड़ रही चुनाव
दिल्ली में पहली बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी साथ मिलकर चुनावी मैदान में हैं। सीटों का बंटवारा 3:4 के फॉर्मूले पर तय हुआ। जहां तीन लोकसभा सीटों पर कांग्रेस तो वहीं चार सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी के नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली की सीट पर चुनावी मैदान में है। वहीं कांग्रेस चांदनी चौक, उत्तर-पूर्वी दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की सीट पर चुनाव लड़ रही है।


दिल्ली में 25 मई को मतदान
दिल्ली की सभी सीटों पर 25 मई को छठे चरण में मतदान होगा। दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं। पिछले दो लोकसभा चुनावों 2014 और 2019 में भाजपा ने दिल्ली की सभी सातों सीटों पर जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed