{"_id":"66ceb60d0ec11953270c61b4","slug":"rajendra-nagar-coaching-case-four-co-owners-of-the-basement-filed-bail-petition-in-the-high-court-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेंद्र नगर कोचिंग मामला: बेसमेंट के चार सह मालिकों ने अब खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, जमानत याचिका दायर की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेंद्र नगर कोचिंग मामला: बेसमेंट के चार सह मालिकों ने अब खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, जमानत याचिका दायर की
Wed, 28 Aug 2024 11:01 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 28 Aug 2024 11:01 AM IST
सार
दिल्ली के कोचिंग सेंटर में डूबने से तीन स्टूडेंट्स की मौत के मामले में गिरफ्तार चार सह मालिकों ने जमानत के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
Delhi Coaching Center Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के कोचिंग सेंटर में डूबने से तीन स्टूडेंट्स की मौत के मामले में गिरफ्तार चार सह मालिकों ने जमानत के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। पिछले सप्ताह ट्रायल कोर्ट ने मामले में उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह राउज एवेन्यू कोर्ट की जिला एवं सेशन जज अंजू बजाज चांदना ने परविंदर सिंह, हरविंदर सिंह, सरबजीत सिंह और तजिंदर सिंह को जमानत देने से इनकार कर दिया। हाल ही में ट्रायल कोर्ट ने इस मामले में एसयूवी चालक मनोज कथूरिया को जमानत दे दी थी।
विज्ञापन
संस्थान बेसमेंट में अवैध रूप से लाइब्रेरी चला रहा था, जहां छात्र पानी में फंस गए थे। हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को मौतों की जांच करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन