फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   raja nahar singh stadium in faridabad

सांसद का वादा, लौटाएंगे स्टेडियम के अच्छे दिन

Sun, 18 May 2014 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 18 May 2014 08:34 PM IST
विज्ञापन
raja nahar singh stadium in faridabad

देशवासियों के साथ ही राजा नाहरसिंह स्टेडियम के भी अच्छे दिन आने वाले है। चुनाव से पहले अमर उजाला ने ‘स्टेडियम बचाओ अभियान’ मुहिम चलाई गई थी।

विज्ञापन


इस मुहिम पर स्टेडियम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए भाजपा सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने लिखित वादा किया था कि अगर वह चुनाव में जीतते हैं तो इसको पुरानी रंगत में लौटा कर रहेंगे। स्टेडियम बचाओ संघर्ष समिति ने भी सांसद को जल्द ही स्टेडियम में आमंत्रित करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


स्टेडियम की मान्यता खत्म होने के बाद से यहां पर केवल क्लब स्तर के मैच होते हैं। बडे़ मैच न होने के कारण खिलाड़ियों का भी नुकसान हो रहा है। ऐसे में खिलाड़ी पैसा खर्च करके प्राइवेट अकादमी की तरफ रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम बचाने के लिए पूर्व रणजी खिलाड़ी संजय भाटिया ने संघर्ष समिति बनाई थी। इसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चेतन शर्मा, रणजी खिलाड़ी कपिल भाटिया सहित कई अन्य क्रिकेटर शामिल हैं।


इन क्रिकेटरों द्वारा नाहर सिंह के भीतर धरना प्रदर्शन भी किया गया था। खिलाड़ियों के इस आंदोलन में अमर उजाला ने पूरा साथ देते हुए स्टेडियम से जुड़ी कई यादगार चीजों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

जल्द होगी बैठक

इस संदर्भ में जल्द ही एक बैठक आयोजित होगी। जिसमे सभी रणजी खिलाड़ी भाग लेंगे। उसमे तय किया जाएगा कि स्टेडियम की बेहतरी के लिए सांसद से क्या मांग की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed