फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Raja Bhaiya wife files FIR against him accuses him of mental and physical cruelty

भानवी बोलीं- मुझे जान का खतरा: राजा भैया के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई FIR, शारीरिक-मानसिक क्रूरता का लगाया आरोप

Sun, 09 Mar 2025 07:49 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 09 Mar 2025 07:49 PM IST
सार

भानवी का आरोप है कि लगातार मारपीट के कारण उनके शरीर के अंग भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उनको असहाय पीढ़ा होती है, वह लगातार अपने दर्द को बर्दाश्त करती रही हैं। 

विज्ञापन
Raja Bhaiya wife files FIR against him accuses him of mental and physical cruelty
राजा भैया और भानवी सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ उनकी पत्नी भानवी सिंह की शिकायत पर दिल्ली के सफदरजंग थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। भानवी ने अपनी पति राजा भैया व उनके परिवार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

...नहीं बनी बात
भानवी सिंह का अपने पति से पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। वह पति से अलग दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में रह रही थीं। मामला पहले महिला अपराध शाखा के पास था। बाद में इसे मीडिएशन के लिए भेजा गया था। बात नहीं बनी तो शुक्रवार को इस संबंध में सफदरजंग एंक्लेव थाने में मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने लगाए शारीरिक और मानसिक क्रूरता के आरोप 
भानवी ने अपनी शिकायत में पति के खिलाफ शारीरिक और मानसिक क्रूरता के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि शादी के बाद से ही वह परेशान थीं। परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। पुलिस ने इस संबंध में फिलहाल दहेज उत्पीड़न (आईपीसी-498ए) का मामला दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच कराने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन

...मैं सालों तक चुप रही
जनसत्ता पार्टी लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और भानवी सिंह की वर्ष 1995 में शादी हुई थी। भानवी बस्ती के पूर्व शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। फिलहाल इनके यहां दो बेटी और दो बेटे हैं। भानवी ने आरोप लगाया है कि वर्षों तक उनके पति उनको प्रताड़ित करते रहें, लेकिन वह चुप रहीं।

'लगातार पीटाई से मेरे अंग हुए क्षतिग्रस्त'
भानवी का आरोप है कि लगातार मारपीट के कारण उनके शरीर के अंग भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उनको असहाय पीढ़ा होती है, वह लगातार अपने दर्द को बर्दाश्त करती रही हैं। उनका कहना है कि 17 फरवरी 1995 को शादी होने के बाद से वह कठिनाइयों में घिरी रहीं। शादी की वजह से उनको मजबूर होकर पढ़ाई छोड़नी पड़ी।

ससुराल में नहीं हुआ निजता का सम्मान
ससुराल में उनको घरेलू जिम्मेदारियां सौंप दी गई। भानवी ने यह भी दावा किया कि उनके पति लगातार लखनऊ में समय बिताते थे। जबकि वह अपना वैवाहिक जीवन बेंती कोठी, कुंडा, प्रतापगढ़ में अकेली बिताती थीं। ससुराल में उनकी निजता का सम्मान नहीं किया गया। उनकी सास उनके वैवाहिक जीवन में दखल देती थीं।

तमाम अत्याचार सहने के बाद भी खामोश रही
इसके अलावा उनके पति इस पर कोई ध्यान नहीं देते थे। पीड़िता आरोप है कि तमाम अत्याचार सहने के बाद भी वह खामोश रहीं। पिछले एक साल के दौरान उनके खिलाफ कई हमले हुए। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने अपनी सुरक्षा की भी मांग की है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

कोर्ट में चल रहा तलाक का केस...
राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह का तलाक का केस दिल्ली के साकेत कोर्ट में चल रहा है। इसके अलावा घरेलू हिंसा का एक अन्य मामला दिल्ली के राउज एवेंन्यू अदालत में चल रहा है। अब राजा भैया के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस उनको पूछताछ के लिए दिल्ली बुला सकती है।

'मैंने पूरी कोशिश की'
भानवी ने बताया कि उन्होंने अपना वैवाहिक जीवन आगे बढ़ाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन उनके पति के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया। पहले उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत दर्ज कराई थी।, लेकिन परिवार की शांति बनाए रखने के लिए आगे कदम नहीं बढ़ाया था। अत्याचार बढ़ने के बाद उन्होंने अदालत में तलाक की अर्जी दी। भानवी का आरोप है कि इसके बाद भी उनको परेशान करने का सिलसिला जारी रहा।

बेटियों के जन्म से खुश नहीं थे राजा भैया...
3 जुलाई 1998 को भानवी सिंह ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया। भानवी का आरोप है कि बेटियों को उनके पति ने स्वीकार नहीं किया। उन्होंने अपना असंतोष जाहिर कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उनके साथ और अधिक दुर्व्यवहार होने लगा। भानवी का आरोप है कि बेटियों के जन्म देने से पहले भी उनकी देखभाल नहीं की गई।

इसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उनको जबरन लखनऊ से बेंती कोठी भेज दिया गया था। इसके बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई और उनको अस्पताल में भर्ती होने लगा। उनके पति बड़ी मुश्किल से मिलने आए। उनके साथ ज्यादातर समय उनकी छोटी बहन साध्वी मौजूद रहती थीं।

पत्नी भानवी सिंह की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न (आईपीसी-498ए) का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन जारी है। तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। -सुरेंद्र चौधरी, दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed