फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Raja Bhaiya wife bhanvi singh divorce case hearing in delhi saket court today next hearing on 23 april

Raja Bhaiya Divorce: राजा भैया-भाभी भानवी की तलाक अर्जी पर हुई सुनवाई, जानिए क्या-क्या हुआ

Mon, 10 Apr 2023 12:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 10 Apr 2023 12:26 PM IST
सार

राजा भैया और भानवी सिंह की शादी साल 1995 में हुई थी। 28 साल के इस रिश्ते से दोनों को दो बेटियां और दो बेटे हुए।

विज्ञापन
Raja Bhaiya wife bhanvi singh divorce case hearing in delhi saket court today next hearing on 23 april
राजा भैया और पत्नी भानवी सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कुंडा विधानसभा क्षेत्र से जनसत्ता पार्टी के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी कुमारी का वैवाहिक विवाद अब कोर्ट पहुंच गया है। दोनों के बीच तलाक के मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट में सोमवार को अहम सुनवाई हुई।

विज्ञापन

राजा भैया द्वारा दायर तलाक की अर्जी पर सुनवाई करते हुए साकेत फैमिली कोर्ट ने जज ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 23 अप्रैल की तारीख तय की है। दरअसल मामले में पेश हुईं राजा भैया की पत्नी ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से कुछ समय मांगा। इस पर फैमिली कोर्ट के जज ने उन्हें समय देते हुए मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल को सुनिश्चित की है।

विज्ञापन


एक महीने पहले पत्नी ने दर्ज कराया देवर के खिलाफ केस
करीब एक महीने पहले राजा भैया की पत्नी भानवी ने जोर बाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। तब उन्होंने एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के ऊपर गंभीर आरोप लगाया था। इससे पहले एक एफआईआर राजा भैया के ऊपर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये केस परिवारिक न्यायालय का था, जिसके बाद ये मामले साकेत कोर्ट में गया था। ये मामले 19 नवंबर 2022 को दर्ज किया गया था। दोनों की शादी 1995 में हुई थी। इस मामले में राजा भैया ने पत्नी भानवी पर घर में झगड़ा और कलह करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed