{"_id":"5909c9bf4f1c1b3d0a441086","slug":"rain-water-harvesting-system-will-be-planted-on-high-way-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बरसाती पानी के लिए लगेंगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर बरसाती पानी के लिए लगेंगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 03 May 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 (पुराना एनएच-8) के साथ में ढलान वाले स्थानों पर बरसाती पानी की हार्वेस्टिंग के संयंत्र लगाए जाएंगे, ताकि बरसात का फालतू पानी उसमें डाला जा सके। इससे भूमिगत जल स्तर के सुधार में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और मिलेनियम सिटी एक्सप्रेस-वे प्राईवेट लिमिटिड (एमसीईपीएल) के अधिकारियों की बुधवार को गुरुग्राम उत्तरी के एसडीएम भारत भूषण गोगिया के कार्यालय में हुई बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
मिलेनियम सिटी एक्सप्रेस-वे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस. रघुरमन ने बताया कि हाईवे के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम महिपालपुर तथा गुरुग्राम में अनाज मंडी के पास स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इन स्थानों के अलावा भी पानी जमा होने वाले स्थानों की पहचान करके उनके नजदीक हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा।
विज्ञापन
एसडीएम गोगिया ने कहा कि स्पेज, वाटिका तथा बेस्टेक कंपनियां क्रमश: स्पेज चौक, वाटिका चौक और सुभाष चौक से आगे बेस्टेक चौक पर अपने खर्चे से कॉरपोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी के तहत रेन वॉटर हॉर्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करेंगी। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से कहा कि वे बरसात से पहले हाईवे के साथ लगती ड्रेनों की सफाई भी करवाएं।
इस बैठक में गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि राजीव चौक पर बनाए जा रहे अंडरपास में बीएसएनएल का स्ट्रक्चर अवरोध बन रहा है, जिससे निर्माण कार्य में बाधा आ रही है।
इस पर एसडीएम ने बीएसएनएल के कार्यकारी अभियंता से फोन पर बात करके कंस्ट्रक्शन कंपनी को बीएसएनएल के अधिकार क्षेत्र में निर्माण के लिए जल्द मंजूरी दिलवाने का आग्रह किया।
बैठक में बताया गया कि खेड़की दौला टोल प्लाजा पर जल्द ही बोटल पॉम के पौधे लगवाकर इसे हरा-भरा बनाया जाएगा और जर्सी बेरियर का रंग रोगन करके टोल प्लाजा का सुधार किया जाएगा। टोल प्लाजा कर्मियों को गर्मी के अनुकूल वर्दी दी जाएगी।