{"_id":"5b84cb0f42c79246560434d6","slug":"rain-lashes-in-parts-of-delhi-ncr-water-logging-creates-jam-and-hurdles-for-traffic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक दिन में 49.6 मिमी बारिश से दिल्ली बनी दरिया, गुरुग्राम बना तालाब, सड़कों पर लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में 49.6 मिमी बारिश से दिल्ली बनी दरिया, गुरुग्राम बना तालाब, सड़कों पर लगा लंबा जाम
Tue, 28 Aug 2018 12:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
rain in delhi ncr
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से हो रही बारिश ने कुछ ऐसा कहर ढाया है कि दिल्ली दरिया बन गई है और गुरुग्राम की सड़कें तालाब। गुरुग्राम में आज सुबह 3:30 बजे से ही बारिश हो रही है जिससे साइबर सिटी का हाल बेहाल हो गया है। तस्वीरों में जो आप सड़कों का हाल देख रहे हैं वह गुरुग्राम की है। कुछ घंटों की बारिश में दिल्ली-एनसीआर की सड़कों का जो हाल होता है वह प्रशासन की नाकामी को उजागर करता है। दिल्ली और गुरुग्राम दोनों ही मेट्रो शहर हैं। एक देश की राजधानी है और दूसरी साइबर सिटी के नाम से जानी जाती है। हर बार जब यहां बारिश होती है तो कुछ ऐसा ही हाल हो जाता है। (सभी फोटोः शाहनवाज आलम/एएनआई)
2 of 10
rain in delhi ncr
- फोटो : ani
भारतीय मौसम विभाग के उपनिदेशक एआरएस सांगवान के मुताबिक, दिल्ली में एक दिन में 49.6 मिमी बारिश हुई। उनके अनुसार रात 2 बजे से हल्की बारिश शुरू हुई थी। इसके बाद भोर में 4 से 8 बजे तक भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना
3 of 10
rain in delhi ncr
- फोटो : शाहनवाज आलम
गुरुग्राम में रात 03.30 बजे से झमाझम बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो चुका है। खेड़की दौला से लेकर सिग्नेचर टावर तक हाईवे पर 10 km लगा लंबा जाम लग गया है। जलभराव के कारण डीपीएस स्कूल छुट्टी का ऐलान कर दिया है। वहीं अन्य स्कूलों ने अपना समय बदल दिया है। (फोटोः शाहनवाज आलम)
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
rain in delhi ncr
- फोटो : ani
लंबे जाम के कारण घंटों से गाड़ियां सड़कों पर फंसी हैं। इस जाम को देखकर 2016 में गुरुग्राम में लगा जाम याद आ जाता है। दिल्ली-जयपुर-मुंबई हाईवे पर भी भारी जाम देखा गया। ट्रैफिक पुलिस ने ट्विटर पर एडवाइजरी जारी कर कहा है कि उन इलाकों से न गुजरें जहां पानी भरा है।
विज्ञापन
5 of 10
rain in delhi ncr
- फोटो : शाहनवाज आलम
वहीं बीती रात को भी दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश के चलते दिल्ली के साथ ही कई इलाकों में जल जमाव की समस्या देखी गई। वहीं केंद्र सरकार के एक आंकड़े के मुताबिक इस साल मानसूनी बारिश और बाढ़ की वजह से 1200 लोगों की जान जा चुकी है। (फोटोः शाहनवाज आलम)
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।