फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस पार्क में हर बीमारी होगी छूमंतर, अपनाया जा रहा है ये तरीका

Fri, 24 Aug 2018 11:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 24 Aug 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
Herbal and medicinal plants in this noida park
भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों की तबीयत दिन प्रति दिन खराब होती जा रही है। ऐसे में नोएडा प्राधिकरण ने अनोखा कदम उठाया है। वे सेक्टर-91 में एक ऐसा पार्क बनाने जा रहे हैं, जिसमें अधिकतर पेड़-पौधे औषधीय हैं। ऐसे में इसका नाम भी औषधी पार्क रखा गया है। 
Herbal and medicinal plants in this noida park
बताया जा रहा है कि प्राधिकरण इस पार्क को नवंबर तक पूरा कर सकता है। यह पार्क करीब 25 एकड़ एरिया में बन रहा है। जिसके निर्माण की कुल लागत 23.94 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इस पार्क की एक और खासियत है कि इसमें ओपन थिएटर भी बनाया जा रहा है। 
Herbal and medicinal plants in this noida park
Herbal park
पार्क को आर्कषण बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है। लोगों को टहलने के लिए फुटपाथ का निमार्ण किया जा रहा है। पार्क में हट, टेढ़े मेढ़े रास्ते, नेचुरल झील, लिली पोंड आदि बनाने का कार्य पूरा किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Herbal and medicinal plants in this noida park
Herbal park
शरीर से संबंधित बीमारियों के लिए पार्क में बहेड़ा, रीठा, इमली, अर्जुन, आंवला, करी पत्ता चंदन, अमरूद, अमलताश, बेल, आम, टेशू, नीम, चम्पा, कदम्ब, कचनार, पपीता, हारसिंगार, कनक, शरीफा, जंगली अमरूद, पतिराज लटकन, कॉटन ट्री, दालचीनी, चीकू आदि पौधे लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Herbal and medicinal plants in this noida park

इस पार्क में बॉटनी यानि वनस्पति विज्ञान पढ़ने वाले छात्रों के लिए काफी लाभकारी होगा। पार्क में लगे पौधों के बारें में पूरी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा यहां एक लैब भी बनाया जाएगा, जिसमें पौधों से संबंधित प्रजातियों के बारें में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि पार्क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। पूरी कोशिश  चल रही है कि नवंबर तक इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed