{"_id":"56ee8c124f1c1ba334f14d94","slug":"railways-portal-improves-you-can-directly-check-pnr","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे पोर्टल में सुधार, सीधे चेक कर सकते हैं आप पीएनआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे पोर्टल में सुधार, सीधे चेक कर सकते हैं आप पीएनआर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 20 Mar 2016 05:21 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण की स्थिति जानने की प्रक्रिया को रेलवे ने और आसान बना दिया है। रेलवे ने अपनी वेबसाइट में पीएनआर स्टेटस के कालम में जिसके तहत अब पीएनआर नंबर टाइप करने के बाद ही स्टेटस चेक कर सकते हैं। रेलवे ने कैपचा की अनिवार्यता को हटा दिया है। रेल अधिकारियों का कहना है कि इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि आरक्षण टिकट के साथ ही टिकट के बाएं ओर पीएनआर नंबर लिखा रहता है। वेटिंग व आरएसी की स्थिति में पीएनआर व सीट के बारे में रेलवे का वेब पोर्टल है। अभी तक पीएनआर की स्थिति जानने के लिए पीएनआर नंबर के साथ कैपचा नंबर भी डालना अनिवार्यता था।
विज्ञापन
रेलवे ने अपने पोर्टल में सुधार करते हुए पीएनआर स्टेटस के कॉलम में कैपचा की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। अब पीएनआर नंबर डालते ही सीट की स्थिति के बारे में पता चल जाएगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा का कहना है कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन