फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railway sent notice to Delhi's Bengali Market mosque and Takiya Babbar Shah

Delhi News: बंगाली मार्केट मस्जिद और तकिया बब्बर शाह को रेलवे ने भेजा नोटिस, कहा- 15 दिन के अंदर हटा दें

Sat, 22 Jul 2023 10:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 22 Jul 2023 10:23 AM IST
सार

दिल्ली की दो बड़ी मस्जिदों बंगाली मार्केट मस्जिद और तकिया बब्बर शाह को रेलवे ने नोटिस देकर कहा है कि दोनों को 15 दिन के अंदर हटा दे, वरना वो आकर हटाएंगे।

विज्ञापन
Railway sent notice to Delhi's Bengali Market mosque and Takiya Babbar Shah
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे प्रशासन की ओर चस्पा किए गए नोटिस में दावा किया गया है कि बंगाली मार्केट मस्जिद और आईटीओ स्थित मस्जिद तकिया बब्बर शाह को रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया गया है। नोटिस को लेकर मस्जिद की कमेटियों का कहना है कि दोनों ही मस्जिद मुगलकाल की बनी हुई है। मस्जिदों की निर्माण शैली इसकी गवाह है। जहां तक रेलवे की जमीन पर मस्जिद बनाने की बात है तो रेलवे लाइन बनाने से पूर्व यहां पर मस्जिदें मौजूद थीं।

विज्ञापन


मस्जिद प्रशासन व वक्फ बोर्ड के पास इनके पूरे कागजात मौजूद हैं। बंगाली मार्केट मस्जिद प्रशासन की ओर से दावा किया गया कि लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने के समय रेलवे ने मस्जिद के एक बड़े हिस्से का निर्माण भी करवाया था। 
विज्ञापन


दरअसल रेलवे लाइन निकालने के लिए मस्जिद की कुछ जगह कम पड़ रही थी। मस्जिद से जगह लेकर बदले में मस्जिद के अगले हिस्से में निर्माण कार्य करवाया गया था। आईटीओ, तिलक ब्रिज के पास मौजूद मस्जिद तकिया बब्बर शाह के इमाम हिफजुर रहमान ने बताया कि मस्जिद लगभग 500 साल पुरानी है। मुगल काल में यहां कब्रिस्तान बना हुआ था, जो कुछ साल पहले तक मौजूद था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तकिया बब्बर का मतलब भी कब्रिस्तान ही है। इसी वजह से मस्जिद का नाम तकिया बब्बर शाह रखा गया था। मस्जिद में मौजूद गुंबद और पत्थरों से निर्मित कुंआ मुगल कालीन इतिहास के गवाह हैं। रेलवे का यह कहना कि मस्जिद उनकी जमीन पर है, सरासर गलत है। 1945 के गजट में मस्जिद का जिक्र है। उसके पूरे दस्तावेज दिल्ली वक्फ बोर्ड के पास मौजूद है। इसके बाद भी रेलवे जोर जबरदस्ती करेगा तो वह कोर्ट का रुख करेंगे।


बंगाली मस्जिद में बने गुंबद सबूत
बंगाली मार्केट मस्जिद के इमाम मोहम्मद अहमद कासमी ने बताया कि मस्जिद करीब 250 साल पुरानी है। फिलहाल यहां मस्जिद के अलावा 100 बच्चों का एक मदरसा भी चलाया जा रहा है। मस्जिद का निर्माण खुद ही बताता है कि उसका निर्माण कब किया गया था। उसके तीनों गुंबद मुगल कालीन निर्माण का सबूत हैं। कुछ माह पूर्व दिल्ली नगर निगम ने अतिक्रमण बताकर मस्जिद की एक दीवार को तोड़ दिया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। रेलवे के आरोप पूरी तरह से गलत हैं। मस्जिद के पुराने होने के कागजात, जिसमें उसका गजट भी शामिल है, मौजूद हैं। रेलवे ने नोटिस तो चस्पा कर दिया, लेकिन न तो उस पर तारीख है, न फाइल नंबर और न ही किसी के साइन हैं। ऐसे में इस नोटिस का क्या मतलब निकाला जाए। 

रेलवे का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed