{"_id":"2ba8738cfccaa1cb2c1c4ae4eef3bcc1","slug":"railway-reservation-look-at-the-photo-it-ll-tickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे रिजर्वेशन : रात में खिंचेगी फोटो, तभी सुबह मिलेगा टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे रिजर्वेशन : रात में खिंचेगी फोटो, तभी सुबह मिलेगा टिकट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 26 May 2014 02:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तत्काल के दलालों ने यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाने का नया तरीका निकाला है। तत्काल में रिजर्वेशन के लिए लाइन में लगने के झंझट से यात्री को बचाने के लिए वे खुद रात भर लाइन में लगते हैं और सुबह काउंटर खुलने पर अपना ‘मेहनताना’ लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं।
विज्ञापन
कई मामले सामने आए तो रेलवे ने अब शाम को लाइन में लाइन में लगे यात्रियों के फोटो खींचने शुरू कर दिए हैं। सुबह काउंटर पर टिकट लेते समय जो व्यक्ति फोटो में नहीं होता उसे बाहर कर दिया जाता है। रेलवे अफसरों का मानना है कि फोटोग्राफी से दलालों पर लगाम लग सकेगी।
विज्ञापन
तत्काल में कमीशन का खेल
पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर तत्काल में रिजर्वेशन के लिए शाम से ही लाइन लग जाती है। टिकट पाने की आस में रातभर लोग लाइन में लगते हैं। कई बार तो टिकट भी नहीं मिल पाता और परेशानी होती है सो अलग।
विज्ञापन
इसी परेशानी का फायदा उठाकर दलाल खुद रात भर लाइन में लगने के 150 से 200 रुपये लेते हैं और सुबह असली यात्री के आने तक लाइन में ही लगे रहते हैं।
फोटोग्राफी से लगेगी लगाम
रिजर्वेशन काउंटर के कर्मचारी शाम को ड्यूटी खत्म करके जाते समय टिकट के लिए लाइन में लगे यात्रियों के फोटो खींचते हैं। सुबह काउंटर खुलने पर उस फोटो से यात्रियों के चेहरों का मिलान किया जाता है। जो फोटो में नहीं होता उसे दलाल मानकर लाइन से बाहर कर दिया जाता है।
कई मामले आए तो जागा रेलवे
पिछले दिनों रेलवे ने ऐसे कई लोगों को पकड़ा, जो रात भर लाइन में नहीं लगे थे लेकिन सुबह काउंटर खुलने के समय सबसे आगे थे। चेकिंग करने पर दलालों के इस नए खेल का खुलासा हुआ।