{"_id":"c3f164f0e69fb72c874db615feaa9d4a","slug":"railway-launches-new-public-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने चलाईं जनसाधारण ट्रेनें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने चलाईं जनसाधारण ट्रेनें
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Jun 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई जनसाधारण ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में आरक्षित कोच नहीं होगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आनंद विहार रेलवे स्टेशन से कोलकाता के लिए 28 जून तक हर शुक्रवार को यह ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन
कोलकाता से यह ट्रेन हर शनिवार को आनंद विहार के लिए चलेगी। वहीं, 25 जून तक एक ट्रेन आनंद विहार से गोरखपुर के लिए हर मंगलवार और गोरखपुर से आनंद विहार के लिए हर बुधवार को चलेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा आनंद विहार रेलवे स्टेशन से जयनगर के बीच भी जनसाधारण ट्रेन चलेगी। ट्रेन 29 जून तक हर शनिवार को आनंद विहार से जयनगर के लिए रवाना होगी और जयनगर से आनंद विहार के लिए हर मंगलवार को चलेगी।
विज्ञापन
इसी तरह नई दिल्ली-रांची के बीच भी जनसाधारण स्पेशल ट्रेन चलेगी। 27 जून तक नई दिल्ली से यह ट्रेन नई दिल्ली से हर बृहस्पतिवार को रांची जाएगी और रांची से नई दिल्ली के लिए हर शुक्रवार को चलेगी। रेलवे ने अहमदाबाद-दरभंगा और अंबाला कैंट-सहरसा के बीच भी जनसाधारण ट्रेन चलेगी।