रेलवे ने लॉन्च किया गो-इंडिया स्मार्ट कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आप मेट्रो की तरह ही रेलवे में भी स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। रेलवे की तरफ से जारी स्मार्ट कार्ड से आप न केवल अनारक्षित टिकट तीन दिन पहले खरीद सकते हैं, बल्कि आरक्षित टिकट भी बुक करा सकते हैं।
इतना ही नहीं इस कार्ड से रेलवे स्टेशन स्थित रिटायरिंग रूम की बुकिंग भी होगी। उत्तर रेलवे ने इसका नाम गो-इंडिया स्मार्ट कार्ड नाम दिया है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की तरफ इस कार्ड से टिकट खरीदने के लिए अलग से काउंटर भी खोले गए हैं। जहां तत्काल टिकट भी बुक कराया जा सकता है।
सस्ती कीमत के साथ हैं कई फायदे
खुले पैसे की समस्या व लंबी-लंबी लाइन में लगकर टिकट कटाने की समस्या से रेलवे स्टेशन पर अब राहत मिलेगी। गो-इंडिया स्मार्ट कार्ड आम लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
रेलवे मंत्रालय की योजना है कि गो-इंडिया स्मार्ट कार्ड को रेलवे के छह जोन में इस्तेमाल में लाया जाए। इसके तहत नई दिल्ली-मुंबई व नई दिल्ली-कोलकाता सेक्शन के 11 स्टेशनों पर इस योजना के लिए चुना गया है।
स्मार्ट कार्ड की कीमत 50 रुपये है और 5000 रुपये तक रिचार्ज किया जा सकता है। अधिकतम बैलेंस 10,000 रुपये हो सकता है। अगर आपने टिकट लिया और किसी कारण से यात्रा नहीं कर रहे हैं तो टिकट निरस्त होने पर पूरा रिफंड वापस स्मार्ट कार्ड में चला जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि टॉप-अप मूल्य पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त रकम स्मार्ट कार्ड में मिलेगी।