फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rail budget 2014 gives more to gurgaon

रेल बजट: साइबर सिटी में कहीं खुशी कहीं गम

Wed, 12 Feb 2014 08:25 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 12 Feb 2014 08:25 PM IST
विज्ञापन
rail budget 2014 gives more to gurgaon

चुनावी साल में आए रेल बजट से साइबर सिटी के लोगों की बांछें भी खिल गई हैं। जिले को न केवल दो नई ट्रेनें मिली हैं, बल्कि दो ट्रेनों के रूट का भी विस्तार हो गया है। ऐसे में इस बजट को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं हैं।

विज्ञापन


रेल बजट 2013 में दिल्ली सराय रोहिल्ला-जयपुर-अहमदाबाद रूट के विद्युतीकरण और दिल्ली-सोहना-फिरोजपुर झिरका-अलवर मार्ग पर रेलवे लाइन बिछाने की मंजूरी दी गई थी। रेल बजट 2014 में दिल्ली सराय रोहिल्ला से गुजरात के बीच दो नई ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


पहली ट्रेन सप्ताह में तीन दिन दिल्ली सराय रोहिल्ला से वाया गुड़गांव, रेवाड़ी, अजमेर होते हुए अहमदाबाद के बीच चलेगी। दूसरी ट्रेन सप्ताह में एक बार दिल्ली सराय रोहिल्ला से वाया गुड़गांव, रेवाड़ी होते हुए गुजरात के भावनगर तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं, दिल्ली-सराय रोहिल्ला से सुजानगढ़ के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को जोधपुर तक बढ़ा दिया गया है। साथ ही, काठ गोदाम से भगत की कोठी, रानीखेत एक्सप्रेस अब से जैसलमेर तक चला करेगी।

पिछली योजनाओं को नहीं हुआ विस्तार
रेल बजट 2013 में की गई घोषणाओं के विस्तार पर इस बजट में कुछ सामने नहीं आया। पिछले बजट में तत्कालीन रेलमंत्री पवन बंसल ने दिल्ली सराय रोहिल्ला से सीकर के बीच नई ट्रेन चलाने की घोषणा की थी, लेकिन शर्त थी कि यह ट्रेन लोहारू-सीकर के बीच मीटर गेज के ब्रॉडगेज में बदलने के बाद ही चलेगी। लोहारू और सीकर के बीच 11 रेलवे स्टेशन हैं। मीटर गेज को ब्रॉडगेज में बदलने में कितना समय लगेगा और इस ट्रेन को कब तक शुरू कर दिया जाएगा, इस पर वर्तमान रेलमंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्थिति स्पष्ट नहीं की।


मेवात के लोग भी निराश
रेल बजट 2014 से मेवात के लोगों को भी निराशा हुई है। मेवात जिला परिषद के उपाध्यक्ष नरुद्दीन बताते हैं कि पिछले बजट में तीन रेलवे लाइन को मंजूरी दी गई थी। यमुनानगर से कैथल और हांसी से महम के बीच जहां रेल लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है, वहीं दिल्ली से अलवर वाया सोहना-नूंह-फिरोजपुर झिरका का काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। काम शुरू करना तो दूर सर्वे रिपोर्ट भी फाइनल नहीं है। एक सर्वे रिपोर्ट कहती है कि दिल्ली से चलने वाली ट्रेन वाया बल्लभगढ़-असावटी-सोहना-नूंह-फिरोजपुर झिरका से होते हुए अलवर पहुंचेगी। वहीं, दूसरी रिपोर्ट गुड़गांव से सोहना-नूंह-फिरोजपुर झिरका से होते हुए अलवर तक ट्रेन पहुंचाने के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि हुडा सरकार मेवात के लोगों से सौतेला व्यवहार कर रही है। आने वाले चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed