फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahul Tewatia uncomfortable in front of Chris Gayle

आईपीएल से लौटे राहुल ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Fri, 30 May 2014 04:32 AM IST
Updated Fri, 30 May 2014 04:32 AM IST
विज्ञापन
Rahul Tewatia uncomfortable in front of Chris Gayle

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलकर लौटे राहुल तेवतिया ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि पहले मैच में वह क्रिस गेल के सामने गेंदबाजी करने में थोड़ा असहज महसूस कर रहे थे।

विज्ञापन


ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि गेल ने पिछले आईपीएल में शानदार पारी खेली थी। मगर शेन वाटसन द्वारा आत्मविश्वास पैदा करने के बाद उन्होंने खुलकर गेंदबाजी की।

सीही गांव निवासी तेवतिया ने बताया कि यह उनका पहला आईपीएल था। इसके तीन मैचों में उन्हें खेलने का मौका मिला।

फॉकनर ने सिखाई एक नई कला

Rahul Tewatia uncomfortable in front of Chris Gayle

टीम में शेन वाटसन, ब्रैड हॉज और जेम्स फॉकनर जैसे बडे़ आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल थे। इनसे काफी कुछ सीखने को मिला। फॉकनर ने उन्हें बल्लेबाज को पढ़ने की कला सिखाई।

फॉकनर ने बताया कि कैसे बल्लेबाज को देखकर पता लगाया जा सकता है कि वह कौन सा शॉट खेलने वाला है। ऐसे में गेंदबाज को अपना बचाव करने का मौका मिल जाता है। टीम के मेंटर राहुल द्रविड़ ने भी संयम बरतने के गुर बताते हुए कहा कि जोश में आकर कभी गेंदबाजी नहीं करनी चाहिए।

इसमें हमेशा गेंदबाज का ही नुकसान होता है। आईपील का अनुभव रणजी सीजन में काम आएगा। राहुल का मुख्य लक्ष्य भारतीय टीम में एक ऑल राउंडर के रूप में जगह बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed