फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahul Gandhi said to Kanhaiya will go where ever needed.

कन्हैया कुमार से बोले राहुल गांधी- जहां जरूरत पड़ेगी जाऊंगा

Wed, 23 Mar 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 23 Mar 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi said to Kanhaiya will go where ever needed.
राहुल गांधी - फोटो : file photo

भगवाकरण के खिलाफ अब सारे छात्र संगठन एकजुट हों। देशभर के विश्वविद्यालयों में छात्रों की आजादी से लेकर यूपी चुनाव में साथ काम करें। जहां जरूरत पड़ेगी मैं भी आऊंगा।

विज्ञापन


यह बात कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार व उनके साथियों से कही। नई दिल्ली स्थित तुगलक लेन स्थित आवास पर मंगलवार को कन्हैया कुमार अपने पांच अन्य साथियों के साथ जेल से रिहा होने के बाद पहली बार राहुल गांधी से मिलकर आभार व्यक्त करने गए थे।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने जेएनयू संकट, अभिव्यक्ति की आजादी और देशविरोधी नारे मामले में कन्हैया की गिरफ्तारी पर विश्वविद्यालय कैंपस में जाकर खुलकर समर्थन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटा दस मिनट चली मुलाकात

Rahul Gandhi said to Kanhaiya will go where ever needed.
राहुल से कन्हैया की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

एनएसयूआई के पदाधिकारियों के मुताबिक, राहुल गांधी से कन्हैया की मुलाकात करीब एक घंटा दस मिनट तक हुई। बैठक में जेएनयू घटनाक्रम, हाईलेवल कमेटी की रिपोर्ट, हालात, हैदराबाद यूनिवर्सिटी में रोहित वेमुला मामला, एफटीआईआई विवाद, मद्रास आईआईटी, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

इसके अलावा दो साल में शिक्षा बजट 25 फीसदी कम होने पर भी बात हुई। कन्हैया ने कहा कि आरएसएस द्वारा विश्वविद्यालयों पर कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है।

कन्हैया ने राहुल गांधी को बताया कि बुधवार को हैदराबाद यूनिवर्सिटी जा रहा हूं। उसके बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अल्पसंख्यक का दर्जा हटाने और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ अध्यक्ष की पीएचडी के दाखिले में कमी को लेकर उठे विवाद पर छात्रों से बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed